फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Indian smuggler caught with brown sugar

Bahraich News: ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया भारतीय तस्कर

Fri, 21 Feb 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 21 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Indian smuggler caught with brown sugar
रूपईडीहा (बहराइच)। नेपाली जिला बांके के नेपालगंज पुलिस व केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की संयुक्त टीम ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर नेपालगंज उपमहानगर पालिका 21 के पास खड़े बाइक सवार भारतीय युवक को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद हुई है। इसकी नेपाली मुद्रा में कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

बांके पुलिस प्रमुख एसपी तुल बहादुर कार्की ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जब पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि नेपालगंज उपमहानगर पालिका 21 के पास एक युवक ब्राउन शुगर लिए खड़ा है। टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर बाइक सवार युवक भारत के बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली निवासी विशाल अहमद को पकड़ लिया।
विज्ञापन

तलाशी में तस्कर के पास से 351 ग्राम ब्राउन शुगर और 7,500 रुपये बरामद हुए। पकड़ा गया आरोपी बीते कई दिनों से क्षेत्र में नशे की तस्करी में लिप्त होने के कारण वांछित भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed