फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Indian Air Force became champion

इंडियन एयर फोर्स बनी चैंपियन

Sun, 19 Feb 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sun, 19 Feb 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Indian Air Force became champion
प्रतियाोगिता के विजेता खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित स्व. सरदार जगतजीत सिंह स्मारक आल इंडिया वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन शनिवार देर शाम हो गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला इंडियन एयरफोर्स व हिमाचल प्रदेश के बीच खेला गया, जिसमें रोमाचंक मुकाबले में इंडियन एयर फोर्स ने 2-0 सेटों के अंतर से जीत हासिल की। 
विज्ञापन


इंदिरा गांधी स्टेडियम में स्व. सरदार जगतजीत स्मारक समिति के तत्चावधान में चल रही आल इंडिया वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को गहमागहमी के बीच हुआ। देर शाम शुरू हुआ फाइनल मुकाबला इंडियन एयर फोर्स व हिमाचल प्रदेश की टीम के बीच खेला गया। इस रोमांचक व संघर्षपूर्ण मुकाबले में इंडियन एयर फोर्स की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मैच  2-0 सेटों के अंतर से जीत लिया।
विज्ञापन


मैच के समापन पर समिति के अध्यक्ष व प्रतियोगिता के आयोजक सुरेंद्रजीत सिंह प्रिंसी ने विजेता टीम को 75 हजार व उप विजेता टीम को 40 हजार रुपये नगद व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक आरएस सिंह, राष्ट्रीय निर्णायक उपेंद्र बहादुर सिंह व सुनील कुमार सिंह मैच के निर्णायक रहे। जबकि वॉलीबॉल के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय कोच बीएल यादव की देखरेख में प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर समिति के महामंत्री संतोष सिंह, राजन सिंह, सरदार सरजीत सिंह, भगवान बख्श सिंह सेंगर, प्रेमनाथ तिवारी, विमलेश श्रीवास्तव, कैलाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed