फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   India - Nepal coupled detain human trafficking

भारत-नेपाल मिलकर रोकेंगे मानव तस्करी

Sun, 28 Jun 2015 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 28 Jun 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन

नेपाल में आए भूकंप के बाद बेरोजगारी व आर्थिक तंगी के कारण काफी संख्या में नेपाली नागरिक रोजी-रोटी की तलाश में विभिन्न रास्तों से भारत पलायन कर रहे हैं। इससे चिंतित नेपाल ने बांके जिले में रविवार को ह्यूमन टेस्टिंग मानव तस्करी कंट्रोल कमेटी बांके व मायती संस्था नेपाल की दो कमेटियों के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।

विज्ञापन


इसमें तय हुआ कि भारत व नेपाल की संस्थाएं व पुलिस मिलकर मानव तस्करी के खिलाफ अभियान चलाएंगी।
बहराइच की एसपी नेहा पांडेय और बांके के जिलाधिकारी वेदप्रकाश पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से कार्यशाला का उद्घाटन किया।

एसपी नेहा पांडेय ने कहा कि समाज में देह व्यापार व मानव तस्करी सबसे घृणित कार्य है। इसे रोकना सभी का कर्तव्य है। बहराइच में भी इस प्रकार की कार्यशाला का आयोजन शीघ्र ही किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। मानव तस्करी रोकने वाली भारत व नेपाल की संस्थाओं के साथ मिलकर कार्यशाला का आयोजन बहराइच पुलिस करेगी।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि सीमा पर होने वाली मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस हर संभव मदद करेगी। इसकी सूचना समय से पहुंचाएं। नेपाल उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद श्रेष्ठ ने कहा कि भूकंप की पीड़ा से पीड़ित नेपाली नागरिक रोजी रोटी की समस्या से जूझ रहे हैं। रोजगार की तलाश में नेपाल से भारत में अनेक राज्यों में पलायन कर रहे हैं। मगर वहां पर इन सभी का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत से कमाकर लौट रहे नेपाली लोगों का जगह-जगह शोषण किया जा रहा है। यात्रियों को जहरखुरानी का भी शिकार होना पड़ रहा है। बांके जिले के डीएम वेदप्रकाश पांडेय ने कहा कि अशिक्षा, आर्थिक तंगी व बेरोजगारी के कारण नेपाली नागरिक पलायन कर रहे हैं। इन्हें विशेष काउंसलिंग की जरूरत है।

बर्दिया के एसपी गोविंद राज परिहार ने कहा कि पुलिस व पब्लिक की मदद से मानव तस्करी रोकी जा सकती है। एसडीएम नानपारा घनश्याम ने कहा कि केवल नेपाल में ही ह्यूमन ट्रैफिकिंग नहीं है। बल्कि भारत के मध्यप्रदेश में दुगधी क्षेत्र में जनजातियों की मानव तस्करी भी होती है।

एसडीएम ने बताया कि वहां उन्होंने दलालों को पकड़ा था। कार्यशाला में नेपाल व भारत के 60 से अधिक एनजीओ के पदाधिकारी मौजूद रहे। दिल्ली, देहरादून, बनबसा, हल्द्वानी, बहराइच, गोरखपुर तथा नेपाल के कंचनपुर, महेंद्र नगर, भैरहवा, बर्दिया और बांके की संस्था के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कार्यक्रम में सीओ भरत यादव, तेजप्रकाश भंडारी, शशि कुमार सिंह, जितेंद्र चतुर्वेदी, दीनबंधु बस्त, शशि कुमार रावत आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन केशव कोइराला ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed