{"_id":"67f1ab2c8fb1e2c54102aab8","slug":"indecent-comments-on-hindu-deities-on-social-media-case-registered-bahraich-news-c-98-1-slko1011-128664-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी, केस दर्ज
Sun, 06 Apr 2025 03:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 06 Apr 2025 03:44 AM IST
विज्ञापन
नानपारा/बलहा (बहराइच)। दूसरे समुदाय के एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की पोस्ट डाल दी जिससे कोतवाली इलाके में आक्रोश फैल गया।
बजरंग दल के विभाग संयोजक दीपक श्रीवास्तव व श्री नवयुवक कांवरिया संघ के तहसील अध्यक्ष बद्री प्रताप सिंह ने बताया कि इंस्टाग्राम आईडी सुहेल खान द्वारा भगवान शंकर व अन्य देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करते हुए स्टेटस लगाया गया है। चार अप्रैल को डाली गई पोस्ट से क्षेत्र के हिंदू जनमानस में भारी आक्रोश है। दोनों ने आरोप लगाया कि युवक ने अपनी आईडी पर हिंदू देवी देवताओं की फोटो लगा रखी है, ताकि लोग भ्रमित हों। ऐसी अराजकता वाली पोस्ट तब डाली है, जब शनिवार को नवरात्रि की भव्य शोभा यात्रा निकाला जाना है। कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है और आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।