फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Increase in patients in OPD of Medical College

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बढ़े मरीज

Mon, 11 May 2026 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Increase in patients in OPD of Medical College
बहराइच मेडिकल कॉलेज में ओपीडी के बाहर लगी मरीज व तीमारदारों की भीड़। - फोटो : बहराइच मेडिकल कॉलेज में ओपीडी के बाहर लगी मरीज व तीमारदारों की भीड़।
बहराइच। तराई क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। मौसम में बदलाव और तेज धूप के कारण बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं। इसका असर मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सोमवार को साफ दिखाई दिया, जहां मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर 12 बजे तक करीब 1810 मरीजों का इलाज किया गया, जबकि दिन बढ़ने के साथ यह संख्या लगातार बढ़ती रही।
विज्ञापन


अस्पताल में पेट दर्द, उल्टी-दस्त, डायरिया और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। सुबह ओपीडी खुलते ही मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। पैथोलॉजी विभाग और डॉक्टरों के कक्षों के बाहर भी भारी भीड़ रही। मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। कई मरीज बरामदों और जमीन पर बैठकर इलाज का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन


अस्पताल में बढ़ती भीड़ के कारण स्वास्थ्यकर्मियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि डॉक्टर लगातार मरीजों का उपचार करते रहे। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एमएमएम त्रिपाठी ने बताया कि गर्मी और मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। सभी मरीजों का उपचार किया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर आवश्यक जांच भी कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ के कारण परेशान रहे मरीज

मेडिसिन विभाग में भीड़ के चलते मरौचा से आए संतोष कुमार ने बताया कि ओपीडी में करीब दो घंटे इंतजार करने के बाद डॉक्टर ने उनका परीक्षण किया और दवा लिखी। इस दौरान उन्हें बरामदे में बैठकर समय बिताना पड़ा। वहीं कल्पीपारा से इलाज कराने पहुंचीं जाहिदा और कुसुम को भी करीब दो घंटे बाद नंबर आने पर डॉक्टर को दिखाने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed