फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Income tax payer, deceased and husband and wife were taking Kisan Samman Nidhi

Bahraich News: आयकर दाता, मृतक और पति-पत्नी ले रहे थे किसान सम्मान निधि

Tue, 18 Jul 2023 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 18 Jul 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Income tax payer, deceased and husband and wife were taking Kisan Samman Nidhi
बहराइच। पीएम किसान सम्मान निधि में फर्जीवाड़े का आलम यह रहा कि मृत किसानों के खाते में भी सम्मान निधि की राशि पहुंच रही थी और रसूखदारों ने भी इसको लूटने में कसर नहीं छोड़ी। जिले में किसान सम्मान निधि पाने वाले करीब 14 हजार से अधिक किसान अपात्र मिले हैं। इनमें मृतक, आयकर दाता और यहां तक पति-पत्नी दोनोें शामिल हैं। विभाग से इन्हें तीन किश्त भी जारी कर दी गई।
विज्ञापन


लेकिन जांच के बाद जब यह बात सामने आई तो ऐसे किसानों से एक करोड़ 46 लाख रुपये रिकवरी का काम शुरू किया गया। कृषि विभाग ने अब तक करीब 96 लाख की रिकवरी भी करवा ली है। वहीं किसानोें की ई-केवाईसी करवाने के मामले में बहराइच का प्रदेश में तीसरा स्थान है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के आंकड़ों की मानें जिले में 5 लाख 45 हजार 765 किसान पंजीकृत हैं। लेकिन इनमें से 5 लाख 32 हजार किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 14 वीं किश्त का लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जल्द ही आने वाली 15 वीं किश्त का लाभ करीब 5 लाख 36 हजार किसानों को मिलेगा जिन किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है उनके बैक खातों में ई केवाईसी या फिर अन्य कोई कमी का मामला है।
सत्यापन में 14070 मिले अपात्रकृषि विभाग ने अपात्रों का पता लगाने के लिए सत्यापन शुरू किया तो जिले के 14 ब्लॉक में हर ब्लॉक में अपात्र मिलने शुरू हो गए। जिले में कुल 14070 अपात्र मिले। इसमें मृतकों की संख्या 9000 है। 2800 आयकर दाता हैं, 2270 लोग ऐसे है जो पति-पत्नी निकले। जबकि नियम है कि यदि पति, पत्नी दोनों किसान है तो सिर्फ एक को ही सम्मान निधि का लाभ मिलेगा।
ऐसे में इन सभी को पीएम सम्मान निधि की तीन किश्तों से एक करोड़ 46 लाख रुपये प्राप्त हो गया था। लेकिन अपात्र मिलने के बाद इनकी अन्य किश्तें रोक दी गई। अभी तक 96 लाख रुपये की वसूली इन अपात्रों से हो चुकी है। जबकि अन्य बची वसूली का काम भी जारी है। ऐसे लोगों को नोटिस दी गई है यदि समय पर इनके द्ववारा पैसों की वापसी न की गई तो पुलिस केस भी दर्ज हो सकता है

वसूली का चल रहा कामकिसान पीएम सम्मान निधि की ई केवाईसी फीडिंग में जिले का प्रदेश में तीसरा स्थान है। सम्मान निधि का लाभ अपात्र किसानो के मिलने की जांच कराई गई तो 14070 किसान ऐसे मिले है। इनसे 1 करोड़ 46 लाख वसूलना है। अब तक 96 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है।
टीपी शाही, उपकृषि निदेशक, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed