{"_id":"68b89d5434e0d742990cb04a","slug":"incharges-of-many-posts-were-changed-bahraich-news-c-98-1-slko1009-136118-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कई चौकियों के इंचार्ज बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कई चौकियों के इंचार्ज बदले
Thu, 04 Sep 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस विभाग में मंगलवार रात फेरबदल किया गया। पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने 10 उपनिरीक्षकों का तबादला किया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उपनिरीक्षक शिवम कुमार त्रिपाठी को पुलिस लाइन से पयागपुर की मल्लावां चौकी का प्रभारी बनाया गया है। जबकि उपनिरीक्षक ज्योत्सना को दरगाह शरीफ थाने से हटाकर जरवल रोड की महिला रिपोर्टिंग चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
इसी तरह पंकज सिंह को कैसरगंज थाने से गंडारा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। विशेश्वरगंज थाने के उपनिरीक्षक अजय कुमार को रुपईडीहा थाने की शिवपुर मोहरनिया चौकी का इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक दिनेश कुमार कुशवाहा को पुलिस लाइन से जरवल रोड थाने की घाघरा घाट चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि हरिद्वार तिवारी को घाघरा घाट चौकी प्रभारी से हटाकर खैरीघाट थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक का पद सौंपा गया है।
इसके अलावा ऋषिका सिंह को पयागपुर थाने के जन शिकायत प्रकोष्ठ से कोतवाली नगर में महिला अस्पताल के पास पिंक बूथ का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक रवि यादव को फखरपुर सीओ कार्यालय से कोतवाली देहात की जिला जेल चौकी का प्रभार सौंपा गया।
वीरेंद्र मणि त्रिपाठी को दरगाह शरीफ थाने से सुजौली की गिरिजापुरी बैराज चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं गिरिजेश राय को पुलिस लाइन से रुपईडीहा की चिकिनिया चौकी का इंचार्ज बनाकर भेजा गया है।