{"_id":"9901eaa8c047337d2aa06f9daa39463a","slug":"inaugration-of-ethnol-plant-in-nanpara-sugar-mill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानपारा चीनी मिल में एथनॉल प्लांट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नानपारा चीनी मिल में एथनॉल प्लांट शुरू
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 07 Nov 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा (बहराइच)। श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल नानपारा के परिसर में स्थापित आसवनी इकाई में निर्मित एथनॉल प्लांट का शनिवार को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रबंध निदेशक डॉ. बीके यादव ने उद्घाटन किया।
पूजा अर्चना के बाद उन्होंने फीता काटकर प्लांट का बटन दबाया। चार करोड़ की लागत से बने प्लांट से प्रतिदिन 20 हजार लीटर एथनॉल का उत्पादन होगा।
इस मौके पर डॉ. बीके यादव ने कहा कि सहकारी चीनी मिलें संक्रमण के दौर से गुजर रही हैं। उन्हें घाटे से उबारने के लिए प्रदेश की छह आसवनी इकाइयों में एथनॉल प्लांट को हरी झंडी दी गई थी।
प्रबंधक निदेशक ने कहा कि संपूर्णानगर, ननौता और अनूपशहर में प्लांट की शुरुआत पहले ही हो चुकी है। चौथा प्लांट नानपारा में शुरू हुआ है। इसके अलावा कायमगंज और घोसी में भी प्लांट शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
कहा कि अगर प्लांट सुचारु तरीके से चला तो मिल को हर साल अतिरिक्त पांच से छह करोड़ की आय होगी। मिल के कर्मचारियों के लिए सेवा नियमावली तैयार हो रही है।
जल्द ही बेज बोर्ड के बजाए राज्य कर्मचारियों की तरह उन्हें वेतन मिलेगा। उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद नई सेवा नियमावली लागू करने की तैयारी है।
कार्यक्रम के बाद आसवनी इकाई कर्मचारी एसोसिएशन, नानपारा सहकारी कर्मचारी वेलफेयर सोसाइटी और आजाद श्रमिक संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन प्रबंध निदेशक को सौंपा।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विद्याशंकर सिंह, लखनऊ के जीएम वित्त एके सिंघल, एसके ओहरी, नानपारा चीनीमिल के प्रधान प्रबंधक आरबी यादव आदि मौजूद रहे।