फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   in by election voter gave vote

उपचुनाव में वोटरों का उत्साह चरम पर

Sun, 21 Feb 2016 11:39 PM IST
श्रावस्ती/अमर उजाला ब्यूरो
श्रावस्ती/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
in by election voter gave vote

कोरम पूरा न कर पाने वाली ग्राम पंचायतों में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए रविवार को मतदान हुआ। अपने निर्धारित समय से 50 ग्राम पंचायतों के 54 बूथों पर मतदान प्रारंभ हुआ। इस दौरान इकौना में रिक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए भी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

विज्ञापन


पचास ग्राम पंचायतों का कोरम सदस्यों की कमी के चलते पूरा नहीं हो सका है। इसी कारण यहां की ग्राम सरकार का गठन अभी तक नहीं हो सका। ग्राम सरकार का कोरम पूरा हो सके इसलिए ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए उपचुनाव रविवार को हुआ। ग्राम पंचायत सदस्य उपचुनाव में भी उत्साह अपने चरम पर देखने को मिला।
विज्ञापन


उत्साह का ही नतीजा रहा कि दोपहर तक जिले का औसत मतदान पचास फीसदी रहा। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य को लेकर लोगों का उत्साह कम दिखाई दिया। बेलहा राघव में शाम चार बजे तक दो हजार मतों के सापेक्ष मात्र 712 मत ही पड़ सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने स्थानों पर हुआ मतदान
इकौना क्षेत्र में 15, हरिहरपुररानी में 18, जमुनहा में 25, गिलौला में 39 तथा सिरसिया में 13 ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर मतदान हुआ। इन ब्लॉकों में 255 लोगों के भाग्य का फैसला मतपेटिका में कैद हुआ।
 
क्षेत्र पंचायत के लिए यहां हुआ मतदान
इकौना की ग्राम पंचायत बेलहा राघव में क्षेत्र पंचायत सदस्य के त्याग पत्र देने से रिक्त हुए पद पर मतदान हुआ। यहां दो प्रत्याशी मैदान में थे।

उपचुनाव के बाद भी दिखा उत्साह
ग्राम पंचायत सदस्य के लिए हुए उपचुनाव में भी लोगों में उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मौसम खराब होने के बाद भी सभी उम्र वर्ग के मतदाता अपनी ग्राम सरकार का कोरम पूरा करने के लिए उत्साहित दिखाई दिए। इसके चलते बारह बजे तक जिले का औसत मतदान प्रतिशत पचास फीसदी के पार पहुंच गया।

 
डीएम ने किया दौरा
शांतिपूर्ण ढंग से उपचुनाव हो सके इसलिए डीएम आर विक्रम सिंह ने बेलहा राघव समेत लगभग बाईस मतदान केंद्रों का स्वयं दौरा किया। इस दौरान शांतिपूर्ण मतदान होने के कारण किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed