फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   improve information system

बाढ़ एवं आपदा राहत कार्यों के लिए सूचना तंत्र को बनाएं प्रभावशाली

Thu, 27 Jun 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
improve information system
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में राहत आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें बाढ़ एवं आपदा के राहत कार्यों को सफलता पूर्वक संचालित किए जाने के लिए अधिकारियों को सूचना तंत्र को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बाढ़ के समय स्कूलों के संचालन को लेकर ठोस रणनीति बनाकर काम करने पर भी जोर दिया। बैठक के बाद राहत आयुक्त ने बेलहा-बेहरौली तटबंध और घाघरा के कटान की स्थिति देखकर ग्रामीणों से संवाद किया।
विज्ञापन

सचिव राजस्व एवं राहत आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बोई गयी फसलों का आकलन कर लिया जाये ताकि बाढ़ के दौरान फसलों को होने वाले नुकसान का सही आकलन कर किसानों को समय से क्षतिपूर्ति दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी निर्देश दिया कि फसलों की क्षति के आकलन का कार्य कृषि विभाग से कराया जाय और इस कार्य में तहसील उनको सहयोग प्रदान करें। आयुक्त ने तटबंधों की स्थिति का जायजा लेते हुए निर्देश दिया कि संवेदनशील स्थानों पर पूरी तरह से चौकसी बरती जाय और किसी भी आपातिक स्थिति में तटबंध की सुरक्षा तथा सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक सामग्री आदि का उचित प्रबंध समय से कर लिया जाय।
पूर्व में आयी बाढ़ के दौरान सरकारी परिसंपत्तियों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग तथा लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि क्षतिग्रस्त स्कूलों एवं मार्गों के लिए एसडीआरएफ की गाइड लाइन के अनुसार प्रस्ताव उपलब्ध करायें।
बाढ़ के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा के दौरान बीएसए ने बताया कि विषम परिस्थितियों में ही बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है। राहत आयुक्त ने बाढ़ सूचना तंत्र को प्रभावशाली बनाये जाने का निर्देश देते हुए कहा कि मात्र मोबाइल नेटवर्क पर आश्रित न रहते हुए पुलिस वायरलेस सिस्टम को इसमें शामिल किया जाय।
यह भी निर्देश दिया कि विकसित किये गये सूचना तंत्र का पूर्वाभ्यास भी कर लिया जाय। निर्देश दिया कि बाढ़ के बारे में होने वाली बैठकों में एनडीआरएफ के प्रतिनिधियों को भी जरूर बुलाया जाय। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भवन निर्माण के प्रस्तावों को भेजते समय यह जरूर सुनिश्चित करें कि भेजे जा रहे प्रस्ताव बाढ़ रोधी हों ताकि बाढ़ के दौरान ऐसे भवनों को कोई क्षति न होने पाये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी शंभु कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद चौहान, अपर जिलाधिकारी राम सुरेश वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रवींद्र सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर कीर्ति प्रकाश भारती, नानपारा के डॉ. संतोष उपाध्याय, पयागपुर के राम आसरे वर्मा, महसी के एसएन त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बलवंत सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।

सचिव राजस्व एवं राहत आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम शंभु कुमार के साथ तहसील पयागपुर में तैनात 11 लेखपालों आशुतोष प्रताप सिंह, दीपिका दीक्षित, किरन यादव, मधु पांडेय, राोहित शुक्ला, सूर्य कांत कुमार, धर्मवीर सिंह, अभिनंदन सिंह, बशीरूद्दीन, पुष्पेन्द्र नाथ शुक्ला व राजन पांडेय को लैपटॉप का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed