फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Illegal mining happening at night on forest department land

वन विभाग की जमीन पर रात में हो रहा अवैध खनन

Sat, 15 Feb 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining happening at night on forest department land
पयागपुर रेंज में वन विभाग की जमीन पर कुछ इस तरह किया जा रहा अवैध बालू खनन। - फोटो : BAHRAICH
पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर रेंज के तालाब बघेल में खनन माफिया रात में अवैध खनन कर रहे हैं। ट्रैैक्टर-ट्रॉली और डंपर से रात भर खनन होने के कारण राधानगर के ग्रामीणों की रात की नींद भी हराम हो गई है। इतना ही नहीं अवैध खनन से ग्रामीणों के खेत भी चपेट में आ रहे हैं। लेकिन वन विभाग तथा तहसील के अधिकारी शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

बहराइच वन प्रभाग के पयागपुर रेंज क्षेत्र में खनन प्रतिबंधित क्षेत्र में एक माह से अंधाधुंध अवैध बालू खनन का कार्य चल रहा है। जहां उपजाऊ खेतों की जमीन को खोदकर तालाब में परिवर्तित किया जा रहा है। वहीं प्रतिबंधित वन क्षेत्र में 15 फुट तक खोदाई कर मिट्टी निकाली जा रही है। यह गोरखधंधा तहसील से मात्र डेढ़ किलोमीटर पर क्षेत्र का गौरव माने जाने वाले तालाब बघैल के तट पर जारी है। जेसीबी से खोदाई कर ट्रॉलियां व डंपर तहसील के सामने से ही प्रतिदिन फर्राटे भर रहे हैं। वहीं जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुई है।
विज्ञापन

इस संबंध में ग्रामीणों ने तहसील, पुलिस व खनन विभाग को भी अवगत कराया, लेकिन किसी भी जिम्मेदार विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं रात में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कारण राधानगर के ग्रामीणों की नींद हराम हो गई है। दूसरी तरफ अवैध बालू खनन से पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि भू माफिया किसानों को लालच देकर उनके उपजाऊ भूमि को गड्ढे में तब्दील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनन के चलते ग्रामीणों की फसल लगी जमीन भी चपेट में आ रही है। वहीं वन विभाग की ओर से प्लांटेशन या पौैधरोपण कराया गया था, लेकिन बालू खनन में प्लांटेशन खत्म हो गया। लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी लेने से कतरा रहा है। इस मामले में उपजिलाधिकारी बाबूराम को फोन किया गया, लेकिन उनके मोबाइल पर घंटी बजती रही। उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed