फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   illegal hospital seal

Bahraich News: विशेश्वरगंज में अवैध अस्पताल सील, संचालक पर केस

Sat, 17 Feb 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 17 Feb 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
illegal hospital seal
बहराइच/विशेश्वरगंज। अवैध तरीके से संचालित अस्पतालों पर कार्रवाई के लिए गठित टीम ने शुक्रवार को विशेश्वरगंज व पयागपुर में जांच की। इस विशेश्वरगंज में एक अवैध अस्पताल को टीम ने सील कर दिया। इसके साथ झोलाछाप के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उधर, पयागपुर में टीम के पहुंचने पर एक अस्पताल संचालक भाग निकला। उस पर सीएमओ ने केस दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

टीम में शामिल डिप्टी सीएमओ पीके बांदिल, संजय सोलंकी व पयागपुर के नायब तहसीलदार महबूब अंसारी, सीएमओ कार्यालय के अरुण श्रीवास्तव और सीएचसी अधीक्षक धीरेंद्र तिवारी ने विशेश्वरगंज के ग्राम बसनेरा के रामायण पुरवा में एक निजी अस्पताल पर छापा मारकर जांच की। इस दौरान पता चला कि अस्पताल बिना पंजीकरण के चलाया जा रहा है। अस्पताल चलाने वाले पीके यादव, भूपेश श्रीवास्तव व रंजीत सिंह के पास कोई डिग्री नहीं मिली। अस्पताल में कई मरीज भी मिले।
विज्ञापन

इस अस्पताल के बारे में स्थानीय लोगों ने पिछले दिनों विशेश्वरगंज सीएचसी अधीक्षक से शिकायत की थी। जांच के बाद टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसके बाद टीम पयागपुर स्थित एक अस्पताल पर पहुंची। टीम को देखते हुए संचालक अस्पताल बंद कर मौके से भाग गया। इस अस्पताल संचालक के खिलाफ सीएमओ ने केस दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी सीएमओ डॉ.राजेश ने बताया कि विशेश्वरगंज में अवैध तरीके से चल रहे अस्पताल को सील कर दिया गया है। झोलाछाप के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है। पयागपुर में अवैध अस्पताल को बंद कर संचालक पर केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed