{"_id":"67a8fb36ef4fcd8b3e0886a7","slug":"if-specialist-doctors-are-present-then-you-will-get-better-treatment-bahraich-news-c-98-1-brp1009-126509-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंं तो मिले बेहतर इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंं तो मिले बेहतर इलाज
Mon, 10 Feb 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
बाबागंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित जन आरोग्य मेले में परीजों का स्वास्थ्य परीक्षण क
बाबागंज (बहराइच)। डॉक्टर साहब... हर बार मेला लगता है और सर्दी, बुखार की दवाएं दी जाती हैं। लेकिन बेहतर जांच व विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी न होने से मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का पूरा फायदा नहीं मिल पा रहा है। बड़े साहब से बात करके मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी सुनिश्चित कराएं। यह बातें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में बाबागंज निवासी मोहम्मद आजम, रुकसाना, वसीम, भरत, संतोष सहित अन्य मरीजों ने कहीं।
पीएचसी में मौजूद आयुष चिकित्सक डॉ. सुरेश गुप्ता ने सभी की सेहत की जांच कर उन्हें दवाएं दीं। मधनगरा निवासी भगौती, संतोष बाबागंज, त्रिवेनी सलारपुर, दुखी लाल बिशुनापुर आदि ने भी विशेषज्ञ चिकित्सक के तैनाती की मांग की। इस दौरान फार्मासिस्ट शमीम अहमद, यशवंत कुमार, नीलम वर्मा, धर्मराज वर्मा आदि मौजूद रहे। डॉ. सुरेश गुप्ता ने बताया कि 55 मरीजों की सेहत जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं।