फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   If sahab verifies, wheat purchase in the district will get wings

Bahraich News: साहब सत्यापन करें तो जिले में गेहूं खरीद को लगे पंख

Sat, 05 Apr 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 05 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
If sahab verifies, wheat purchase in the district will get wings
पयागपुर मंडी समिति में स्थापित यूपी कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के द्वारा गेहूं क्रय केंद्र पर पस
विभाकर शुक्ल
विज्ञापन

बहराइच। जिले में गेहूं की सरकारी खरीद पर सत्यापन न होने का ग्रहण लग गया है। सौ क्विंटल से अधिक गेहूं की पैदावार करने वाले 9,703 किसानों का सत्यापन एडीएम सहित अन्य अधिकारी नही कर रहे हैं। ऐसे में क्रय केंद्रों पर उनके उपज की बिक्री नहीं हो पा रही है। सबसे अधिक लंबित मामले मिहींपुरवा तहसील के हैं। अधिकारियों की इस मनमानी के कारण अभी तक जिले में मात्र 27 किसानों की उपज की ही तौल केंद्र पर हो पाई है।

सौ क्विंटल से अधिक गेहूं की उपज तैयार करने वाले किसानों का सत्यापन एडीएम, एसडीएम व तहसीलदार स्तर पर होता है। इस सत्यापन के बाद ही किसान अपनी उपज को क्रय केंद्र पर बेच सकते हैं। इस वर्ष गेहूं की उपज को क्रय केंद्र पर बेचने के लिए कुल 14,496 किसानों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 9,703 किसान ऐसे हैं, जिनकी उपज 100 क्विंटल से अधिक है। ऐसे में इनकी उपज व खेत का सत्यापन करने के लिए अधिकारियों के पोर्टल पर लिस्ट तो गई, लेकिन किसी भी अधिकारी ने उसका सत्यापन करना उचित नहीं समझा। ऐसे में 100 क्विंटल से अधिक उपज तैयार करने वाले किसान कभी एडीएम कार्यालय तो कभी एसडीएम कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कितना लंबित सत्यापन
तहसील कुल पंजीकरण 100 कुंतल से अधिक पैदावार करने वाले का लंबित सत्यापन
नानपारा 5332 एडीएम 86 एसडीएम 3701 कुल 3787
महसी 2487 एडीएम 153 एसडीएम 1612 कुल 1765
बहराइच 2206 एडीएम 58 एसडीएम 1129, तहसीलदार 20 कुल 1207
कैसरगंज 1311 एडीएम 199 एसडीएम 598 कुल 797
पयागपुर 1924 एडीएम 46 एसडीएम 1412 कुल 1458
मिहींपुरवा 1240 एडीएम 30 एसडीएम 659 कुल 689
नोट- पूरे जिले में एडीएम स्तर पर 572 एसडीएम स्तर पर 9111, तहसीलदार स्तर पर 20 मामले सत्यापन के लंबित हैं।

अब तक मात्र 27 किसानों से खरीदी गई उपज
जिले के छह तहसील में केवल 27 किसानों से ही उनके उपज की अब तक खरीद हो पाई है। इसमें नानपारा में 12, महसी में एक, बहराइच में पांच कैसरगंज में चार व मिहींपुरवा में चार किसान शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिनों में हो जाएगा सत्यापन
सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया गया है। दो दिनों में सभी लंबित प्रकरणों का सत्यापन हो जाएगा। सभी एसडीएम को भी इसका निर्देश दे दिया गया है। -गौरव रंज श्रीवास्तव, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed