फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   If given a ticket with respect, it is possible to merge with SP.

सम्मान के साथ टिकट दिया तो सपा में विलय संभव

Tue, 09 Nov 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
If given a ticket with respect, it is possible to merge with SP.
0बहराइच में पहुंचने के बाद मरीमाता मंदिर को रथ पर सवार होकर जाते प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा है कि अगर हमारे लोगों को सम्मानजनक रूप से टिकट दिया गया तो सपा के साथ विलय संभव है। उन्होंने कहा कि हम तो पिछले दो वर्षों से इंतजार कर रहे हैं कि अखिलेश यादव कब उनके साथ बातचीत करेंगे। कहा कि भाजपा को हराने के लिए हम बड़ी राष्ट्रीय पार्टियों के साथ गठबंधन करने को तैयार हैं। हां, प्रथम वरीयता अखिलेश यादव को दी जाएगी। यह बातें उन्होंने बहराइच में प्रेसवार्ता के दौरान कही। इन सबके साथ उन्होंने भाजपा और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथों भी लिया।
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव की अगुवाई में निकाली जा रहा सामाजिक परिवर्तन यात्रा का रथ मंगलवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सर्वप्रथम नगर की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध मरीमाता मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उनका काफिला नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए दरगाह शरीफ पहुंचा। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सैयद सालार मसूद गाजी की मजार पर चादर चढ़ाकर पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रसपा किसी भी पार्टी के साथ अपने सम्मान से समझौता नहीं करेगी।
विज्ञापन

अगर सपा ने उनको सम्मानजनक स्थित में टिकट दिया तो हम विलय करने को तैयार हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा हुआ है। प्रदेश में भ्रष्टाचार की दर दस गुना बढ़ी है। हत्या, दुष्कर्म, लूट, चोरी व डकैती की घटनाएं आम हो गई हैं। दिल्ली में देश का किसान अपने हक को लेकर महीनों से खुली छत के नीचे बैठा है। लखीमपुर में किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन को सत्ता की हनक ने कैसे कुचलने का कार्य किया। यह किसी से छिपा नहीं है। वार्ता के दौरान पार्टी के प्रदेश सचिव सिद्धनाथ यादव, जिलाध्यक्ष मोहम्मद वसीम, जिला सचिव शिवसिंह यादव, जिला महासचिव डॉ. वेदप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ जगह-जगह स्वागत
कैसरगंज। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव की सामाजिक परिवर्तन यात्रा का रथ जैसे ही जनपद की सीमा घाघराघाट पर पंहुची। यहां कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिलाध्यक्ष वसीम की अगुवाई राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। जरवल रोड, जरवल कस्बा, कैसरगंज, फखरपुर और टिकोरामोड़ पर भी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। जगह-जगह हुए स्वागत कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा सभी का उत्साह देखते हुए यह निश्चित है कि जनता के सहयोग से पार्टी प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed