{"_id":"5952a1c54f1c1b46658b48a4","slug":"ias-anurag-s-murder-probe-home-reached-the-cbi-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस अनुराग की हत्या की जांच को घर पहुंची सीबीआई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस अनुराग की हत्या की जांच को घर पहुंची सीबीआई टीम
अमर उजाला/बहराइच
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
बहराइच जांच करने पहुंची सीबीर्ई टीम
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई दिल्ली की टीम सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे आईएएस अफसर अनुराग तिवारी की हत्या की जांच करने के लिए बहराइच स्थित उनके आवास पहुंची। यहां चार सदस्यीय टीम ने घर के किसी सदस्य के न होने पर उनके दो दोस्तों और एक करीबी नौकर से लगभग साढ़े तीन घंटे तक पूछताछ की। मृतक आईएएस अफसर के कपड़े का बैग खंगालते हुए सीबीआई की टीम बैग से मिले कागजात, दवा का पर्चा और रुमाल को सीज कर साथ ले गई है।
शहर के कानूनगोपुरा मोहल्ला निवासी कर्नाटक कैडर के आईएएस अफसर अनुराग तिवारी का शव 17 मई को लखनऊ के हजरतगंज स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस के बाहर संदिग्ध हालात में पड़ा मिला था। परिवारीजनों ने अनुराग की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद सीबीआई ने भी अनुराग की हत्या का केस दर्ज किया था।
सीबीआई की चार सदस्यीय टीम सोमवार को दिल्ली से वरिष्ठ अधिकारी इंस्पेक्टर एके यादव की अगुवाई में बहराइच के कानूनगोपुरा पहुंची। पैतृक आवास पहुंचने पर आईएएस अफसर अनुराग के माता-पिता के नोएडा में होने की जानकारी मिली, जबकि उनके बड़े भाई राकेश और मयंक भी बाहर थे। परिवारीजनों से संपर्क के बाद मकान की देखरेख करने वाला बल्ले कश्यप चाबी लेकर आवास पर पहुंचा।
विज्ञापन
इसके बाद अनुराग के बचपन के दोस्त एनके शुक्ला और आशीष जायसवाल को टीम ने बुलवाया। सीबीआई की टीम ने अनुराग के बैग के कपड़ों की तलाशी ली। बैग खंगालने के दौरान दवा का पर्चा व कई महत्वपूर्ण कागजात मिले, जिन्हें सीबीआई ने सीज कर दिया। अनुराग के एक रुमाल को भी सीबीआई सीज कर साथ ले गई है।
लगभग साढ़े तीन घंटे तक सीबीआई ने गहनता के साथ हर पहलुओं पर छानबीन की। हालांकि परिवार के लोगों के मौजूद न होने से उनके बयान नोएडा जाकर दर्ज करने की चर्चा रही। जांच करने आए सीबीआई अधिकारियों ने मीडिया से कुछ भी बताने से इन्कार किया। सिर्फ इतना बोले कि अभी जांच चल रही है।
इंसेट
सीबीआई ने आशीष से यह पूछे सवाल
सवाल- अनुराग की दिनचर्या क्या थी?
जवाब - अनुराग बहुत ही सीधे और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। वह ज्यादा दिखावे में नहीं रहते थे।
सवाल- आप क्या करते हैं?
जवाब- मैं दवा व्यवसाय से जुड़ा हुआ हूं और अनुराग का बचपन का मित्र हूं।
सवाल- अनुराग के कौन-कौन से दोस्त थे?
जवाब- अनुराग के दोस्तों के बारे में मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है।
सवाल- अनुराग ड्रग्स के शौकीन थे या नहीं?
जवाब- अनुराग को कभी ड्रग्स, शराब आदि नशा करते हुए नहीं पाया है। हां, वह सिगरेट पीने के शौकीन जरूर थे।
सवाल- अनुराग से आखिरी मुलाकात कब हुई?
जवाब- अनुराग के बहराइच आने पर लखनऊ जाने से दो दिन पहले 10 मई को आखिरी मुलाकात हुई थी।