{"_id":"66e74043a2a01756c4075ca4","slug":"huzurpur-gonda-link-road-will-be-widened-with-rs-27-crores-bahraich-news-c-98-1-slko1011-120097-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 27 करोड़ से हुजूरपुर-गोंडा संपर्क मार्ग का होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 27 करोड़ से हुजूरपुर-गोंडा संपर्क मार्ग का होगा चौड़ीकरण
Mon, 16 Sep 2024 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। हुजूरपुर मार्ग से गोंडा राजमार्ग को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण 27 करोड़ रुपये से किया जाएगा। इसके लिए शासन से बजट स्वीकृत हो चुका है। इस मार्ग से निर्माण होने से 12 से अधिक गांवों को फायदा होगा और ग्रामीण महाराजा सुहेलदेव स्मृति स्थल से सीधे जुड़ेंगे।
सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने धर्मार्थ मार्गों के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के तहत हुजूरपुर-गोंडा संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण की मांग मुख्यमंत्री से की थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने मुहर लगा दी है और मार्ग के सिविल कार्य के लिए 17 करोड़ और 10 करोड़ रुपये मुआवजे के लिए स्वीकृत किया है।
हुजूरपुर मार्ग के कटी चौराहा से ताजखोदाई, मसिहाबाद, बहादुरपुर, खरगौली, गोकुलपुर, सरदारपुर, गडरियनपुरवा आदि गांवों को जोड़ते हुए ब्लाॅक मुख्यालय चित्तौरा व महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल को जोड़ने वाले मार्ग के चौड़ीकृत होने से लगभग 20 हजार की आबादी को सीधा फायदा होगा।