{"_id":"699224592c61b53945063261","slug":"husband-wife-and-two-others-consumed-poisonous-substance-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-144469-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पति-पत्नी व दो अन्य ने खाया विषाक्त पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पति-पत्नी व दो अन्य ने खाया विषाक्त पदार्थ
Mon, 16 Feb 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
डीहा गांव में जहर खाने वाले किशोर का मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज। -संवाद
बहराइच/चित्तौरा/फखरपुर। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर रविवार को दंपती व दो अन्य ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। उल्टियां होने और हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार एक किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है।
मोहम्मदनगर डीहा निवासी रंगीलाल ने बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा निरहू सिंह अक्सर शराब पीकर घर आता था। रविवार सुबह मना करने पर वह बिना बताए घर से निकल गया। उसने घर से कुछ दूरी पर विषाक्त पदार्थ खा लिया। खेत में पड़े होने की सूचना राहगीरों ने दी, इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
उधर, फखरपुर के रामापुर किंदौली निवासी विनोद (24) और उसकी पत्नी कविता (20) ने आपसी कहासुनी के बाद जहर खा लिया। वहीं, खैरीघाट के बेहड़ा नकही गांव निवासी सावित्री (25) ने भी पारिवारिक विवाद के बाद विषाक्त पदार्थ खा लिया। डॉ. राजेश सोनकर ने बताया कि निरहू की हालत गंभीर है, जबकि अन्य की स्थिति स्थिर है।