फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Husband murdered wife on suspicion of an illicit affair.

Bahraich News: पति ने अवैध संबंध के शक में की थी पत्नी की हत्या

Tue, 04 Aug 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 04 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Husband murdered wife on suspicion of an illicit affair.
नवाबगंज। घर में कपड़ों की सिलाई करते समय अचानक गिरने से पत्नी की मौत होने की सूचना देने वाला पति ही हत्यारोपी निकला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण दम घुटने से होने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी पति ने अवैध संबंध के संदेह में दुपट्टे से पत्नी का गला घोंटकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


गांव निवासी अजीज ने शनिवार सुबह पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी पत्नी रेशमा घर में कपड़ों की सिलाई कर रही थी। इसी दौरान वह अचानक गिर गई और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस बीच मृतका के मायके पक्ष ने मौत पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेशमा की मौत का कारण दम घुटना बताया गया। इसके बाद पुलिस ने पति अजीज को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में अजीज ने बताया कि उसे पत्नी के विवाह से पहले और विवाह के बाद दो अलग-अलग युवकों से संबंध होने का संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद होता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कुछ दिनों से रेशमा मायके में रह रही थी। अजीज 10 जुलाई को मुंबई से लौटने के बाद पत्नी को मायके से अपने घर ले आया था। इसके बाद भी दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने एक जुलाई की सुबह दुपट्टे से गला घोंटकर पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed