फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Husband gives three divorces for not getting Apache in dowry, case filed

दहेज में अपाची न मिलने पर पति ने दिया तीन तलाक, केस दर्ज

Thu, 27 May 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Husband gives three divorces for not getting Apache in dowry, case filed
नवाबगंज (बहराइच)। गुलालपुरवा में दहेज में बाइक न मिलने पर दो दिन पूर्व एक पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से भगा दिया। उसकी पिटाई भी की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने एसपी से गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

रुपईडीहा थाना अंतर्गत मकनपुर गांव निवासी सूबिया बेगम पुत्री शाकिर अली का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व कोतवाली नानपारा के गुलालपुरवा निवासी रियाज अहमद के साथ हुआ था। शादी के बाद से दहेज में बाइक न मिलने पर उसे प्रताड़ित किया
विज्ञापन

जा रहा था। 25 मई की रात 9 बजे के करीब उसकी पिटाई की गई।
इसके बाद पति ने तीन तलाक देकर घर से भगा दिया। महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने रियाज, उसके पिता मुस्तकीम, जेठ मेराज व ननद मरियम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। तीन तलाक का मुकदमा दर्ज होने के बाद से उस पर दबाव बनाया जा रहा है। महिला ने एसपी को पत्र देकर कहा है कि ससुराल के लोग धमकाते हुए सुलह न करने पर तेजाब डालकर जिंदगी बर्बाद करने की बात कह रहे हैं। उसने सभी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed