{"_id":"68bc942a6c4a4be9d40ad265","slug":"husband-father-in-law-and-brother-in-law-arrested-in-dowry-murder-case-bahraich-news-c-98-1-slko1009-136315-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दहेज हत्या में पति, ससुर और देवर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दहेज हत्या में पति, ससुर और देवर गिरफ्तार
Sun, 07 Sep 2025 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
चरदा। दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे पति, ससुर और देवर को रुपईडीहा पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
नरैनापुर गांव निवासी शायरा की बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनके मायके वालों ने पति सलमान, ससुर मोहर्रम अली और देवर वसीर खान पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने पति समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को तीनों आरोपियों को क्षेत्र के निबिया तालाब के निकट से गिरफ्तार कर लिया।