फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Husband chewed wife's nose, condition critical

पति ने चबा डाली पत्नी की नाक, हालत गंभीर

Sun, 05 Jun 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Husband chewed wife's nose, condition critical
तेजवापुर (बहराइच)। कोतवाली देहात अंर्तगत बेड़नापुर निवासी एक महिला का कुछ दिनों पूर्व अपने पति से विवाद हो गया था। इसके बाद वह अपने मायके चली गई थी। शनिवार की शाम महिला का पति उसके मायके पहुंचा और उससे माफी मांगते हुए उसे वापस ले आया। घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में अपने दो सहयोगियों के साथ उसने महिला की नाक अपने दांतों से चबा डाली। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बेड़नापुर निवासी महिला रजनी देवी बिजली विभाग में कर्मचारी है। रजनी का कुछ दिनों पूर्व अपने पति ज्ञानदत्त पाठक से विवाद हो गया था। विवाद के बाद रजनी अपने मायके गोंडा चली गई थी। शनिवार को ज्ञानदत्त गोंडा जनपद स्थित अपनी ससुराल पहुंचा। उसने अपनी पत्नी से माफी मांगते हुए उसकी मान मनौव्वल की। जिस पर रजनी उसके साथ चलने को राजी हो गई।
विज्ञापन

दोनों गोंडा से बहराइच होते हुए बेड़नापुर जा रहे थे। तभी रास्ते में बेड़नापुर के समीप ही ज्ञानदत्त ने अपने दो सहयोगियों की मदद से रजनी को पकड़ कर उसकी नाक अपने दांतों से चबा डाली। जिससे रजनी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed