Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   hunting leopard has been caged in Bahraich that killed girl easing villagers fear

Bahraich News: बच्ची को निवाला बनाने वाला आदमखोर तेंदुआ पिंजरे में कैद,  ग्रामीणों की दहशत थोड़ी कम हुई

Fri, 26 Dec 2025 06:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Dec 2025 06:15 PM IST
सार

बहराइच में बालिका को निवाला बनाने वाला आदमखोर तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। उनके मन में व्याप्त दहशत कुछ कम हुई। आगे पढ़ें पूरी खबर... 

विज्ञापन
hunting leopard has been caged in Bahraich that killed girl easing villagers fear
आदमखोर तेंदुआ पिंजरे में कैद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के बहराइच में सुजौली रेंज में बालिका का शिकार करने वाला आदमखोर तेंदुआ शुक्रवार को पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पिंजरे में कैद होने के बाद ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। उनके मन में व्याप्त दहशत कुछ कम हुई। 

विज्ञापन


अयोध्यापुरवा गांव में 17 दिसंबर की शाम तेंदुए ने घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय आलमीन पर हमला करके उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया था। घटना के बाद ग्रामीणों ने काफी खोजबीन के बाद कुछ दूरी पर गन्ने के खेत से बालिका का शव क्षत-विक्षत मिला था। इस घटना से पूरे गांव के लोग दहशत में थे। ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया था। घटना के बाद वन विभाग ने शव बरामदगी वाले स्थान पर पिंजरा लगाया। 
विज्ञापन


सुजौली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि वन दारोगा अनिल कुमार और वाचरों की टीम लगातार तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। कड़ी निगरानी और सतर्कता के बीच शुक्रवार भोर में तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित रूप से कतर्नियाघाट रेंज कार्यालय पहुंचाया। प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट सूरज ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ मादा है। उसकी उम्र करीब तीन से चार वर्ष आंकी गई है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की जांच में तेंदुआ स्वस्थ मिला है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुरूप उसे जंगल में छोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed