फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Human trafficking is inhuman crime, it needs to end: MP

मानव तस्करी अमानवीय अपराध, इसका खात्मा जरूरी : सांसद

Mon, 16 Sep 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Human trafficking is inhuman crime, it needs to end: MP
बहराइच में नानपारा मार्ग पर स्थित एक रिसार्ट में सोमवार को आयोजित मानव तस्करी पर कार्यशाला में म? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। शहर के नानपारा रोड स्थित एक रिसार्ट में सोमवार को मानव तस्करी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के लिए भारत और नेपाल के अधिकारियों की संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें सांसद ने इसे अमानवीय अपराध बताते हुए जड़ से खत्म किए जाने पर जोर दिया। सांसद को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

कार्यशाला के मुख्य अतिथि सांसद अक्षयबर लाल गोंड ने कहा कि मानव तस्करी घोर अमानवीय अंतर राष्ट्रीय अपराध बन चुका है, जिसके खात्मे के लिए सरकारी विभागों, स्वैच्छिक संस्थाओं व सुरक्षा बलों को एक साथ मिलकर काम करना होगा। एक जनप्रतिनिधि के रूप में मैं प्रत्येक स्तर पर इस समस्या के समाधान के लिये प्रतिबद्ध हूं।
विज्ञापन

यूनिसेफ लखनऊ से आये बाल संरक्षण विशेषज्ञ आफताब मोहम्मद ने कहा कि मानव तस्करी के विरुद्ध सरकार की ओर से किये जा रहे हर प्रयास में जन भागीदारी के जरिये मजबूती लाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात संस्था के मुख्य कार्यकारी डॉ. जितेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि सशस्त्र बलों व स्वैच्छिक संस्थाओं के अथक प्रयासों के बावजूद भी मानव तस्करों के जाल को तोड़ना संभव नहीं हो पा रहा है। क्योंकि मानव तस्करों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कड़े रूप से नहीं हो पा रही है। इसके अतिरिक्त सीमावर्ती जनपदों में बच्चों व महिलाओं के लिये शरणालय का नहीं होना भी मानव तस्करी की रोकथाम में बड़ी बाधा है।
कैरीटास इंडिया की लीजा ने कहा कि भारत व नेपाल की सीमाओं के दोनों ओर मानव तस्करी के विरुद्ध काम करने वाली संस्थाओं को लगातार समन्वयन व नेटवर्किंग करते हुए काम करने की आवश्यकता है।

सशस्त्र सीमा बल के उपमहानिरीक्षक अभिषेक पाठक ने कहा कि मानव तस्करी सशस्त्र सीमा बल की प्राथमिकताओं में है और एसएसबी निरंतर इस अनैतिक व्यापार के खिलाफ काम करती रहेगी। मानव तस्करी रोकने के लिए सात सूत्रीय ज्ञापन सांसद को सौंपा गया। इस मौके पर बाल कल्याण समिति की सदस्य अंजुम अजीम, जिला प्रोबेशन अधिकारी वीपी वर्मा, नेपाल की स्वैच्छिक संस्थाएं माईती से केशव कोईराला, विनराक इंटरनेषनल की कमला पंत, नेपाली मीडिया से रुद्र सुबेदी आदि संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed