फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   HT line current reaches the ground; five people suffer burns.

Bahraich News: जमीन पर उतरा एचटी लाइन का करंट, पांच झुलसे

Tue, 04 Aug 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 04 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
HT line current reaches the ground; five people suffer burns.
करंट लगने से घायल अंकित मौर्य।
नानपारा। ग्राम माघी में मंगलवार को 11 हजार केवी विद्युत लाइन का इंसुलेटर पंक्चर होने से खंभे से सटे टिनशेड के जरिये गीली जमीन पर करंट दौड़ गया। इससे तीन बच्चों समेत पांच लोग झुलस गए। इनमें एक बालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे नानपारा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांव को बंजारन टांडा फीडर से विद्युत आपूर्ति की जाती है। गांव के मनीराम के टिनशेड से सटकर खंभा लगा हुआ है। मंगलवार दोपहर अचानक विद्युत लाइन का इंसुलेटर पंक्चर हो जाने से इस खंभे से टिनशेड के जरिये बारिश से गीली जमीन पर करंट फैल गया। इससे करंट की चपेट में आकर गांव निवासी तैयब खान का आठ वर्षीय पोता अरमान, राहुल कुमार मौर्य का 12 वर्षीय बेटा विक्की कुमार, राहुल का पांच वर्षीय बेटा ऋतिक, मनीराम मौर्य की 55 वर्षीय पत्नी तथा चेहल्लुम में मेहमानी के लिए आई सलाम खान की रिश्ते की साली झुलस गईं।
विज्ञापन


घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर फीडर से गांव की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। गंभीर रूप से झुलसे विक्की को नानपारा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। हादसे के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उपकेंद्र के जेई ललित कुमार ने बताया कि इंसुलेटर बदलने का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed