{"_id":"0a48e7e69307c0522296880c77fd0d52","slug":"how-to-make-adhar-cards-in-right-time-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय समय में कैसे बनेंगे छात्रों के आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय समय में कैसे बनेंगे छात्रों के आधार कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 09 Aug 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के भी आधार कार्ड बनाये जाएंगे। शासन का यह फरमान जारी होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है लेकिन जिले में पर्याप्त मात्रा में कैमरे ही नहीं हैं। संसाधनों की भी कमी है जबकि 31 अगस्त तक सभी छात्रों के आधार कार्ड बनने हैं। इससे ऊहापोह की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
बीएसए ने इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारियों को बैठक कर तिथि निर्धारण के निर्देश दिए हैं। बीएसए का दावा है कि निर्धारित तिथि में लक्ष्य की पूर्ति कर ली जाएगी। जिले के 14 विकास खंडों में 2470 प्राथमिक और 983 जूनियर विद्यालय हैं। इसके अलावा सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त 66 विद्यालयों में भी प्राथमिक और जूनियर कक्षाएं चलती हैं।
विज्ञापन
इनमें प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 4.5 लाख और जूनियर विद्यालयों में 1.5 लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। सरकार ने कक्षा एक से आठ तक के सभी छात्र-छात्राओं के लिए भी आधार कार्ड की अनिवार्यता कर दी है। इसका फरमान सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजा गया है। बहराइच के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमरकांत सिंह का कहना है कि शासन का पत्र मिला है।
विज्ञापन
इस मामले में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिए गए हैं। सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर क्षेत्र के प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक कर आधार कार्ड बनवाने के लिए तिथि का निर्धारण करेंगे। इसकी रिपोर्ट मिलते ही आधार कार्ड बनाने वाली संस्थाओं से संपर्क किया जाएगा। स्कूलों में कैंप लगवाकर आधार कार्ड बनवाए जाएंगे।
बीएसए ने कहा कि फिलहाल आधार कार्ड बनाने वाली कार्वी और उसकी सहयोगी संस्थाओं के पास कुल मिलाकर 100 कैमरे ही हैं। ऐसे में निर्धारित समय में लक्ष्य पूर्ति में दिक्कत आ सकती है लेकिन उच्चाधिकारियों से वार्ता चल रही है। कैमरे बढ़वाकर 31 अगस्त तक हर हालत में सभी बच्चों के आधार कार्ड बन जाएंगे।