{"_id":"5732092f4f1c1bf939919e43","slug":"housing-hoop-of-yasar-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवकों ने यासर शाह का आवास घेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवकों ने यासर शाह का आवास घेरा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
बहराइच नगर में मंगलवार को रैली निकालते रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। ग्राम रोजगार सेवक संघ के आह्वान पर मंगलवार को रोजगार सेवकों ने पैदल मार्च निकाल प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद रोजगार सेवकों ने रैली निकालकर परिवहन राज्यमंत्री यासर शाह के आवास का घेराव कर उनको ज्ञापन सौंपा। मांग नहीं पूरी होने पर लखनऊ में प्रदर्शन की भी चेतावनी दी।
ग्राम रोजगार सेवक संघ के आह्वान पर मंगलवार को जनपद के सभी रोजगार सेवक विकास भवन के सामने एकत्र हुए। यहां से पैदल मार्च करते हुए रोजगार सेवक कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट में नियमितीकरण की मांग करते हुए रोजगार सेवकों ने नगर मजिस्ट्रेट वीएन पांडेय को ज्ञापन सौंपा।
रोजगार सेवकों ने यहां पर साइकिल रैली के समापन में उपस्थित सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नरायन यादव को भी ज्ञापन सौंपा। जिसके बाद रोजगार सेवकों ने परिवहन राज्यमंत्री यासर शाह के आवास की ओर कूच किया।
विज्ञापन
मोहल्ला काजीपुरा स्थित राज्यमंत्री के आवास का घेराव करते हुए रोजगार सेवकों ने उनको भी ज्ञापन दिया और नियमितीकरण जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा कि अगर जल्द ही मांग पूरी नहीं हुई तो रोजगार सेवक लखनऊ में विशाल आंदोलन करने को विवश होंगे।
प्रदर्शन के दौरान जिला महामंत्री दीपक सिंह सेंगर, विद्याधर बाजपेई, नीतेश, रमेश, राजकुमार, सुरेश, प्रियंका शुक्ला, गार्गी आदि मौजूद रहे।