फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   House collapsed due to explosion in gas cylinder, youth dies

गैस सिलेंडर में विस्फोट से ढहा मकान, युवक की मौत

Tue, 29 Oct 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
House collapsed due to explosion in gas cylinder, youth dies
बहराइच के बेगमपुर में गैस सिलेंडर से मकान में लगी आग के दौरान जमा भीड़। - फोटो : BAHRAICH
रिसिया (बहराइच)। रामगांव थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव में दीपावली के दिन पकवान बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। इसी दौरान तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। विस्फोट से मकान की दीवारें छत सहित ढह गईं। इसके नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। युवक का शव निकालने के लिए पुलिस को जेसीबी और कटर का सहारा लेना पड़ा। विस्फोट से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

रामगांव थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव निवासी रोहित गुप्ता के घर में रविवार की शाम दीपावली की खुशियां मनाने के लिए तैयारियां चल रही थीं। रोहित की मां फूलमती उर्फ श्रीमती (40) रसोई के अंदर गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थीं। खाना बनाते समय ही अचानक सिलेंडर में आग लग गई। जब तक महिला कुछ समझ पाती, तब तक तेज धमाके के साथ विस्फोट गया।
विज्ञापन

इससे पूरा मकान दीवार और छतों के साथ ढह गया। इसके नीचे रोहित का भाई आलोक कुमार (25) दब गया। विस्फोट के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर रामगांव थानाध्यक्ष मुकेश सिंह पुलिस फोर्स और फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे। किसी तरह आग बुझायी गयी। महिला को किसी तरह बचा लिया गया। लेकिन आलोक की मलबे में दबने के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छत ढहने से युवक के शव को निकालने में पुलिस को समस्या आ रही थी। जिस पर पुलिस ने जेसीबी और कटर मंगाया। इसके बाद युवक के शव को बाहर निकाला जा सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल महिला को मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया है। युवक के शव कपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मातम में बदल गया त्योहार
दीपावली के अवसर पर रोहित के परिवार में खुशियों का माहौल था। शाम को दीप पर्व पर तरह-तरह के व्यंजन परोसने की तैयारी की जा रही थी। भैया दूज की तैयारी में भी परिवार जुटा हुआ था। लेकिन एक ही विस्फोट ने पूरे परिवार की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। खुशी का माहौल मातम में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed