फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Honorary membership given to three litterateurs of the district

Bahraich News: जिले के तीन साहित्यकारों को दी मानद सदस्यता

Thu, 20 Apr 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 20 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Honorary membership given to three litterateurs of the district
बहराइच। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान ने जिले के तीन साहित्यकारों को मानद सदस्यता दी है। बीते बुधवार को साहित्य संस्थान ने नवीन सदस्यों की सूची जारी करते हुए ये घोषणा की है। जिसमें बहराइच के युवा गीतकार कवि योगेन्द्र योगी, कवि प्रदीप बहराइची व जसवीर सिंह का नाम शामिल है।प्रदेश राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान में बहराइच से पहली बार तीन साहित्यकारों को सम्मिलित किया गया है। संस्थान के अध्यक्ष सीनियर आईएएस डॉ. अखिलेश मिश्र व महामंत्री डॉ. सीमा गुप्ता द्वारा जारी की गई नवीन सदस्यों की सूची में जनपद समेत प्रदेश के विभिन्न जिले के चुनिंदा साहित्यकारों के नाम शामिल हैं। संस्थान से सूची जारी होने के बाद से ही जिले के साहित्यप्रेमियों में खुशी की लहर देखने को मिल रही हैं। वहीं युवा गीतकार योगेन्द्र योगी ने बताया कि उनके सोशल मीडिया पर लिस्ट डालते ही उन्हें बधाइयों का ताता लग गया।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्व में ही कवि योगी को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से भी राजधानी लखनऊ में गन्ना राज्य मंत्री द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। साहित्य संस्थान में सदस्यता पाने के विषय में कहा कि सदैव ही संस्थान के प्रति पूरी निष्ठा के साथ वह जुड़कर कार्य करेंगे।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed