फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Home Guard movement end

डीएम ने जताया खेद, होमगार्ड आंदोलन खत्म

Tue, 27 Dec 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Dec 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Home Guard movement end
अफसरों से हुई वार्ता - फोटो : अमर उजाला
मारपीट के मामले में डीएम के खिलाफ कार्रवाई के लिए कई दिन से आंदोलित होमगार्ड मंगलवार देर शाम शांत हो गए। डीएम ने घटना पर खेद जताया तो होमगार्ड माने। इससे पहले मंडलायुक्त व डीआईजी से डाक बंगले में होमगार्ड एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता की जिसमें आठ मुद्दों पर सहमति बनी।
विज्ञापन


होमगार्डों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने समेत अन्य कार्रवाई को खत्म करने पर डीएम ने लिखित हामी भरी। किसी अन्य तरह का उत्पीड़न नहीं किए जाने की बात कहते हुए डीएम ने घटना पर लिखित खेद जताया। 
विज्ञापन


आवास से गत 20 दिसंबर की रात चंदन के पेड़ चोरी होने के मामले में डीएम अभय पर एक प्लाटून कमांडर और चार होमगार्ड जवानों की पिटाई करने का आरोप था। इससे आक्रोशित होमगार्ड धरना प्रदर्शन कर डीएम को हटाने की मांग कर रहे ते। इसी बीच पीटे जाने वाले होमगार्डों पर मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गजराज पाठक का मकान गिराने की नोटिस दी गई। मंगलवार सुबह भी खनन की 1.33 लाख रुपये राजस्व वसूली की नोटिस तहसील से होमगार्ड जिलाध्यक्ष को भेजी गई। इस दौरान होमगार्डों की वरिष्ठ अधिकारियों से तीन चरणों में पूर्व में हुई वार्ता विफल रही।

मंगलवार को देवीपाटन मंडल के कमिश्नर और डीआईजी फिर बहराइच पहुंचे और होमगार्डों के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता की। होमगार्ड एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश द्विवेदी की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने डाक बंगले में दो घंटे तक अधिकारियों से वार्ता की। बंद कमरे में मंडलायुक्त सुधीर दीक्षित, डीआईजी एके राय व डीएम से बातचीत हुई।


वार्ता में होमगार्डों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, जिलाध्यक्ष को जारी नोटिस पर कार्रवाई रोकने, जवानों का उत्पीड़न नहीं करने समेत आठ बिंदुओं पर सहमति बनी। इसके साथ मारपीट की घटना पर डीएम ने लिखित खेद जताया। इसके बाद होमगार्डों ने देर शाम धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed