फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Home guard and five others killed, four injured in road accidents

Bahraich News: सड़क हादसों में होमगार्ड व पांच अन्य की मौत, चार घायल

Mon, 08 Sep 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 08 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Home guard and five others killed, four injured in road accidents
बहराइच। सड़क हादसों में होमगार्ड जवान समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



दोगही बटुरहा निवासी होमगार्ड रमाशंकर यादव (40) अपने साथी बुबकापुर निवासी हरिप्रसाद (50) के साथ शनिवार रात ड्यूटी पर जा रहे थे। गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा में दोनों की ड्यूटी लगी थी। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कोतवाली देहात इलाके में कीर्तनपुर स्थित नवोदय विद्यालय के पास तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।



हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने बताया कि हालत गंभीर देख रात में ही डॉक्टरों ने हरिप्रसाद को लखनऊ रेफर कर दिया था, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घायल रमाशंकर का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



उधर, बभनीसैदा रिसिया निवासी सूरज (27) शनिवार रात बाइक से किसी काम से अपनी ससुराल मिठवा जा रहे थे। रास्ते में रामगांव के धर्मनपुर के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले गए, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरी घटना फखरपुर के कुंडासर की है। गांव निवासी त्रिवेनी (55) अपने बेटे राकेश के साथ रविवार सुबह बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। गजाधरपुर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में त्रिवेनी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बेटे राकेश को मामूली खरोंच आई।

राहगीरों की मदद से परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने त्रिवेनी को मृत घोषित कर दिया। सभी मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नयापुरवा सलारपुर दरगाह निवासी राहुल (30) रविवार सुबह मां शांति देवी (65) और पुत्र संचित (05) को बाइक पर बिठाकर रिश्तेदारी में नानपारा गए थे। शाम को घर लौटते समय दरगाह शरीफ क्षेत्र में आसाम चौराहे से करीब दो किलोमीटर पहले पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में राहुल और उनका बेटा संचित गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सिर में चोट लगने से शांति देवी की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।


ग्राम अंबेडकरनगर निवासी तुलसी (65) और मदई (70) रविवार दोपहर बाइक से महसी स्थित खेत की निगरानी करने गए थे। वहां से लौटते समय अंबरपुरघाट पुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।


राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी और एंबुलेंस से दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मदई के पुत्र सुखदेव ने बताया कि हादसा अचानक हुआ और वाहन चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed