{"_id":"6434537fdf2b3b641c02a776","slug":"hoardings-and-posters-removed-by-campaign-bahraich-news-c-13-1-176099-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अभियान चलाकर हटाए गए होर्डिंग्स व पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अभियान चलाकर हटाए गए होर्डिंग्स व पोस्टर
Mon, 10 Apr 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। आचार संहिता की घोषणा के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। सोमवार को पालिका प्रशासन की टीम ने सभी निकायों में अभियान चलाकर विभिन्न राजनीतिक व गैर राजनीतिक दलों की ओर से लगाए गए होर्डिंग्स, बैनर व पोस्टरों को हटाना शुरू कर दिया। सोमवार को डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने जिले के सभी निकायों में अचार संहिता के नियमों को कड़ाई के साथ पालन करने के निर्देश जारी करते हुए जिले की दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों में होर्डिंग्स, बैनर व पोस्टरों को हटवाने का निर्देश जारी किया था। ईओ बालमुकुंद मिश्रा की अगुवाई में नपाप प्रशासन की टीम ने नगर क्षेत्र के डीएम चौराहा, केडीसी रोड, पानी टंकी चौराहा, अस्पताल चौराहा, डिगिहा, छावनी, चौक बाजार समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगे होल्डिंग, बैनर व पोस्टरों को हटा दिया।
इसके अलावा नानपारा, जरवल, कैसरगंज, रिसिया, पयागपुर, मिहींपुरवा व रूपईडीहा क्षेत्र में स्थानीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से चौक चौराहों व अन्य स्थानों पर लगाए गए बैनर व पोस्टरों को हटा दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा नानपारा, जरवल, कैसरगंज, रिसिया, पयागपुर, मिहींपुरवा व रूपईडीहा क्षेत्र में स्थानीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से चौक चौराहों व अन्य स्थानों पर लगाए गए बैनर व पोस्टरों को हटा दिया।
विज्ञापन