फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   History-sheeter injured by police bullet, two accomplices also arrested

Bahraich News: पुलिस की गोली से हिस्ट्रीशीटर घायल, दो साथी भी पकड़े

Fri, 26 Sep 2025 03:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 26 Sep 2025 03:06 AM IST
सार

मिहींपुरवा के मुर्तिहा क्षेत्र में बुधवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक हिस्ट्रीशीटर घायल हुआ और दो बदमाश पकड़े गए। पुलिस ने लूट का सामान भी बरामद किया है।

विज्ञापन
History-sheeter injured by police bullet, two accomplices also arrested
मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद पुलिस अ​धिकारी व अन्य।   - स्रोत : विभाग

विस्तार

मिहींपुरवा। मुर्तिहा इलाके में बुधवार रात पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। उर्रा-नौबना मार्ग पर हरिबाबू बगिया के पास बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस को देखते ही गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी, जबकि उसके दो साथियों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से लूट का सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन




बुधवार देर रात तीन बदमाश चोरी का सामान लेकर मुर्तिहा की ओर जा रहे थे। भनक लगने पर पुलिस टीम ने पीछा किया। उर्रा-नौबना मार्ग पर हरिबाबू बगिया के पास पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को फंसा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में लखीमपुर खीरी के थाना ईशानगर निवासी हिस्ट्रीशीटर छैलबिहारी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से उसके साथियों अरनवा थाना खैरीघाट निवासी अरुण और भंडारीपुरवा निवासी तुलसीराम को भी पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस, तीन मोबाइल, एक मोटरसाइकिल, चोरी के आभूषण और 17,600 रुपये नकद बरामद किए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह मोतीपुर इलाके में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। घायल बदमाश का इलाज सीएचसी मिहींपुरवा में कराया जा रहा है।





छैलबिहारी पर दर्ज हैं 16 मुकदमे
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि गोली लगने से घायल बदमाश छैलबिहारी लखीमपुर खीरी जिले का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed