फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Hindu organizations angry over Kamlesh Tiwari murder case

कमलेश तिवारी हत्याकांड से हिंदू संगठनों में आक्रोश

Wed, 23 Oct 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Hindu organizations angry over Kamlesh Tiwari murder case
बहराइच। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की जघन्य हत्या पर गहरी नाराजगी जताते हुए राज्यपाल को ज्ञापन को भेजकर हिंदू संगठनों की सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के विभाग उपाध्यक्ष पंकज कुमार मिश्र ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की लखनऊ में हुई जघन्य हत्या से हिंदू संगठनों में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि हत्या प्रदेश सरकार के लिए बेहद शर्मनाक है।
विज्ञापन

विभाग उपाध्यक्ष ने कहा कि सुरक्षा की चूक के चलते आए दिन हिेंदूवादी नेताओं को धमकियां मिल रही हैं। धरने के बाद पदाधिकारियों ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर कहा कि कमलेश तिवारी हत्याकांड की फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रतिदिन सुनवाई कराकर कातिलों को फांसी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू संगठनों को सुरक्षा प्रदान करते हुए धर्मस्थलों व मंदिरों की भूमि हो रहे कब्जे को अविलंब मुक्त कराया जाए। जिलाध्यक्ष रामपारस सिंह, हृदय प्रसाद तिवारी व रोशनलाल नाविक ने कहा कि डॉ. प्रवीणभाई तोगड़िया की सुरक्षा हटा ली गई है। सरकार उनको जेड प्लस सुरक्षा प्रदान करे। इस मौके पर इंद्रबली सिंह, मनीष मिश्र, श्रवण मिश्र, सुरेश, आरपी सिंह, रामचंदर, शिवप्रताप, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed