फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Hindi influential globally

Bahraich News: विश्व स्तर पर हिंदी प्रभावशाली

Tue, 10 Jan 2023 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hindi influential globally
बहराइच। महिला महाविद्यालय में विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने हिंदी के महत्व व वैश्विक पटल पर हिंदी के बढ़ते चलन के संबंध में जानकारी दी। इसके साथ ही हिंदी भाषा के और अधिक प्रचार-प्रचार के उपायों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रिया मुखर्जी के दिशा-निर्देशन में किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रवक्ता डॉ. रीता शुक्ला ने कहा कि आज हिंदी विश्व स्तर पर एक प्रभावशाली भाषा बनकर उभरी है। हिंदी जिस मजबूती से वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रही है। उसने इसकी बढ़ती लोकप्रियता को सिद्ध किया है। वैश्वीकरण के दौर में हिंदी का महत्व और बढ़ गया है।
विज्ञापन

विश्व में प्रति वर्ष दस जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसका आयोजन पहली बार साल 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नागपुर में किया था। वर्ष 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने प्रतिवर्ष दस जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की थी। डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव ने कहा कि विश्व हिंदी दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी को आधिकारिक भाषा दिलाने के साथ ही इसे प्रमुख वैश्विक भाषा के रूप में स्थापित करना है। कार्यक्रम में डॉ. अमृता मिश्रा, डॉ. ज्योति त्रिपाठी, डॉ. सायरा खातून व डॉ. मनीषा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed