फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Highest turnout in Mahasi

Bahraich News: महसी में सबसे ज्यादा मतदान

Wed, 15 May 2024 03:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 15 May 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Highest turnout in Mahasi
महसी में 61.05 तो सदर में सबसे कम 55.04 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन

बहराइच। महीनों से जारी जिला प्रशासन की तैयारियों के बीच सोमवार को बहराइच लोकसभा सीट का चुनाव संपन्न हो गया। भरथापुर में ग्रामीणों के बहिष्कार व 54 से अधिक ईवीएम की खराबी को अगर छोड़ दिया जाए तो पूरा चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। इस बार महसी विधानसभा के मतदाताओं ने बढ़चढ़कर इस महापर्व में प्रतिभाग किया और प्रथम श्रेणी में पास हुए। वहीं अन्य चार विधानसभाओं में मतदान प्रतिशत 60 से कम रहा। जिसके बाद से महसी के मतदाता निर्णायक की भूमिका में हैं और सभी दलों के प्रत्याशी इसी विधानसभा पर नजरें गड़ाए हुए हैं। इस बार मतदान में महिलाओं ने भी नारी शक्ति का परिचय दिया और मतदान प्रतिशत में पुरुषों को पीछे छोड़ दिया।
बहराइच लोकसभा सीट पर सोमवार की सुबह 7:00 बजे से लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत हुई। कुछ बूथों पर ईवीएम की खराबी को अगर छोड़ दिया जाए तो लगभग सभी बूथों पर समय से मतदान शुरू हुआ और उत्साही मतदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। लेकिन इसमें सबसे ज्यादा पांच विधानसभाओं में से महसी विधानसभा के मतदाता उत्साहित रहे। हालांकि सुबह पहले राउंड में महसी के मतदान में मटेरा के मतदाताओं ने महसी को मात दी और मतदान प्रतिशत में आगे रहे। लेकिन इसके बाद शेष सभी राउंड में महसी औव्वल रहा। बात अगर विधानसभावार मतदान प्रतिशत की की जाए तो सुबह 9:00 बजे तक मटेरा में 14.73, महसी में 14.63, बलहा व नानपारा में बराबर 13.98 व बहराइच में 13.01 प्रतिशत मतदान हुआ। लेकिन इसके बाद समीकरण बदल गया और महसी के मतदाताओं ने गति पकड़ी। सुबह 11:00 बजे महसी में सबसे ज्यादा 29.6, मटेरा में 29.31, नानपारा में 28.9, बलहा में 28.27 व बहराइच में 27.31 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

दोपहर 1:00 बजे महसी में 43.01, मटेरा में 41.21, नानपारा में 40.52, बलहा में 40.01 व बहराइच में 39 प्रतिशत मतदान हुआ। तीन बजे भी महसी औव्वल रहा और महसी में मतदान प्रतिशत 52.35, मटेरा 49.31, बलहा 48.66, नानपारा 48.62 व बहराइच में 46.98 रहा। पांच बजे महसी ने लीड को और बढ़ाया और महसी का मतदान प्रतिशत 59.45, बलहा का 55. 58, मटेरा का 55.42, नानपारा का 55.35 व बहराइच का 53.45 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम 6:00 बजे मतदान समाप्त होने पर महसी ने प्रथम श्रेणी में मतदान की परीक्षा पास की वहीं शेष चारों विधानसभाएं द्वितीय श्रेणी में रहीं। यही नहीं सुबह पहले और फिर दूसरे स्थान पर रहे मटेरा को बलहा व नानपारा के मतदाताओं ने पीछे छोड़ दिया। फाइनल आकंडों की बात की जाए जहां जिले का मतदान प्रतिशत 57.42 रहा तो वहीं महसी का 61.05, बलहा का 58.07, नानपारा का 56.7, मटेरा का 56.64 व बहराइच का 55.04 मतदान प्रतिशत रहा।


महिला सशक्तिकरण की दिखी झलक
बहराइच लोकसभा चुनाव में महिला सशक्तिकरण की भी झलक देखने को मिली। जहां महिला मतदाताओं ने गजब का जोश दिखाते हुए मतदान प्रतिशत में पुरुषों को मात दे दी। महिलाओं ने जहां 58.45 प्रतिशत मतदान किया तो वहीं पुरुष मतदान प्रतिशत 56.56 रहा। इस दौरान महिलाएं 1.89 प्रतिशत से पुरुषों से आगे रही।

सभी दलों की निगाहें महसी पर, निर्णायक की भूमिका में मतदाताबहराइच लोकसभा चुनाव परिणाम में महसी शुरू से ही निर्णायक की भूमिका में रहा है। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला महसी के मतदाता ही तय करते रहे हैं। लेकिन इस बार सीधी टक्कर होने से महसी के मतदाताओं की भूमिका और महती हो गई है। वहीं मतदान प्रतिशत सबसे अधिक रहना भाजपा व सपा के प्रत्याशियों की धुकधुकी और बढ़ा रहा है। हालांकि अगर बात पूर्व के आंकड़ों की की जाए तो महसी भाजपा का गढ़ रहा है और यहां भाजपा को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। लेकिन इस बार भाजपा के साथ ही सपा भी मतदाताओं को रिझाने का दावा कर रही है। जिसके बाद से चुनाव और दिलचस्प हो गया है।



सोशल मीडिया पर चहेते प्रत्याशी को वोट देने के वीडियो वायरल
चुनाव आयोग की ओर से मतदान कक्ष में मोबाइल फोन प्रतिबंधित किया गया था। बावजूद इसके सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें कोई भाजपा प्रत्याशी आनंद गोंड तो कोई सपा प्रत्याशी रमेश चंद्र को मतदान कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो कहीं न कहीं सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed