{"_id":"67e1aa1718fdd53e2f0f027c","slug":"high-security-number-plates-could-be-installed-in-only-two-lakh-vehicles-bahraich-news-c-98-1-slko1007-128196-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दो लाख वाहनों में ही लग पाई हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दो लाख वाहनों में ही लग पाई हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
Tue, 25 Mar 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। सरकार ने पांच वर्ष पूर्व वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य कर दिया था। जिले में अब तक तकरीबन दो लाख वाहनों में ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी है, जबकि 2.5 लाख से अधिक छूट गए। विभाग ने फिर से अभियान चलाने की बात कही है।
केंद्र सरकार ने सुरक्षा के लिए साल 2019 में सभी छोटे-बड़े वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया था। जबकि एक दिसंबर 2020 से सभी वाहनों में इसे अनिवार्य कर दिया गया। जिसके बाद शुरुआती दौर में मुहिम तेज चली पर बाद में सुस्त पड़ गई।
पंजीकृत वाहन
सहायक संभागीय परिवहन विभाग में चार लाख बाइक तो 30 हजार जीप, टैक्सी व कार का पंजीकरण है। इसके अलावा 25 हजार से अधिक ट्रक, बस व छोटे माल वाहन पंजीकृत है। इन पंजीकृत वाहनों में से दो लाख वाहनों में हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाई जा चुकी है।
विज्ञापन
करीब 50 फीसदी वाहनों में हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग चुकी है। शीघ्र ही अभियान चलाकर बचे वाहनों के स्वामियों पर सख्ती करते हुए नंबर प्लेट लगवाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
- राजीव कुमार-एआरटीओ प्रशासन