फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   High alert on the border regarding Independence Day

स्वतंत्रता दिवस को लेकर सीमा पर हाई अलर्ट

Fri, 14 Aug 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
High alert on the border regarding Independence Day
भारत-नेपाल सीमा पर स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा के मद्देनजर पेट्रोलिंग करती पुलिस व एसएसबी के जवा? - फोटो : BAHRAICH
रुपईडीहा (बहराइच)। स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा बार्डर पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम गश्त कर रही है। सीमा पर हाई अलर्ट के साथ ही आने-जाने वाले लोगों की सघन तलाशी की जा रही है। एसएसबी कैंप कार्यालय में एसएसबी व पुलिस के अधिकारियों ने चौकसी को लेकर बैठक की।
विज्ञापन

भारत-नेपाल पर स्थित रुपईडीहा का बॉर्डर खुला होने के कारण स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरा जिला हाई अलर्ट पर है। सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम लगातार गश्त कर रही है। आने-जाने वालों की सघन तलाशी की जा रही है। साथ में लाए गए सामानों की चेकिंग स्केनर मशीन से की जा रही है। एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि मोतीपुर, मूर्तिहा, नवाबगंज, सुजौली व रुपईडीहा बार्डर पर पुलिस को गश्त तेज करने के निर्देश दिए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगा हुआ है।
विज्ञापन

42वीं वाहिनी के कमांडेंट प्रवीन कुमार ने बताया कि 15 अगस्त के मद्देनजर सीमा पर सतर्कता बरती जा रही है। डॉग स्क्वायड लगाया गया है। सीमा पर एसएसबी के जवान व पुलिस की टीम मुस्तैद है। सुरक्षा को लेकर एसएसबी व पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक कर रणनीति तैयार कर सुरक्षा के कवच पर चर्चा की गई। इस मौके पर रुपईडीहा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अपराध अमित तिवारी, सशस्त्र सीमा बल के सहायक कमांडेंट एल के गरवा, महिला उपनिरीक्षक सरिता कुमारी, इलाका प्रहरी कार्यालय इंचार्ज विष्णुु गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed