{"_id":"5e21e9888ebc3e4b1e54947b","slug":"hear-justice-of-women-complaints-bahraich-news-lko5036076196","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की शिकायतें सुन दिलाएं न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की शिकायतें सुन दिलाएं न्याय
विज्ञापन
बहराइच के पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में महिलाओं की समस्याएं सुनतीं महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौध
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में शुक्रवार को महिला जन सुनवाई का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने की। खराब मौसम के चलते जनसुनवाई में काफी कम संख्या में फरियादी पहुंचे।
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में शुक्रवार को महिला जन सुनवाई के दौरान सीमा देवी पुत्री अभय कुमार सरोज निवासी चैतूपुरवा बख्शीपुरा थाना दरगाह शरीफ, लता उर्फ राजरानी पुत्री तुलसीराम निवासी मसीहाबाद थाना कोतवाली देहात, मीना पत्नी कृष्ण गोपाल निवासी रामपुर जैतापुर थाना रूपईडीहा व मायादेवी पत्नी रमेश चंद्र निवासी बसंत विहार कॉलोनी ने अपनी समस्या सुनाई। महिलाओं की शिकायतें सुनकार महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने सीओ को तत्काल कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि थानों पर आने वाली महिलाओं को प्राथमिकता देकर उन्हें न्याय दिलाया जाए।
दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या, बलात्कार व यौन हिंसा से पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर तत्काल विधिक कार्यवाही की जाए। गोष्ठियों, सेमिनारों व अन्य लाभप्रद कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं को आयोग की ओर से संचालित टोल फ्री व महिला हेल्प लाइन नंबर की जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
इस दौरान उपाध्यक्ष ने बताया कि आयोग का दूरभाष नंबर 0522-2306401 व 2306403 तथा फैक्स नंबर 0522-2728671, वाट्सअप नंबर 6306511708 व टोल फ्री नंबर 1800180.5220 है। किसी भी समस्या पर महिलाएं इन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं। इसके साथ ही आयोग की वेबसाइट पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।