फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Health facilities will soon meet in Bahraich like KGMU Lucknow

जल्द ही केजीएमयू लखनऊ की तरह बहराइच में मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

Fri, 26 Jul 2019 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Health facilities will soon meet in Bahraich like KGMU Lucknow
बहराइच में शुक्रवार को मेटर्निटी वार्ड का निरीक्षण करतीं डीजी हेल्थ। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। महानिदेशक परिवार कल्याण नीना गुप्ता ने शुक्रवार को राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बहराइच मेडिकल कॉलेज में भी केजीएमयू लखनऊ की तरह सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया होंगी। लोगों की तकलीफें दूर हो सकेंगी। इस दिशा में तेजी से कार्य चल रहा है। मुआयने के दौरान गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महानिदेशक परिवार कल्याण नीना गुप्ता दोपहर में अचानक मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल पहुंची। यहां उन्होंने निर्माणाधीन महिला अस्पताल के सभी वर्गों का मुआयना किया। इसके बाद पैथालॉजी, पीआईसीयू, आइसोलेशन व अन्य वार्डों का मुआयना कर अस्पताल के पिछले हिस्से में हो रहे निर्माण की स्थिति देखी।
विज्ञापन

डीजी हेल्थ आर्थोपेडिक वार्ड और अस्पताल के सामने गंदगी देख भड़क उठीं। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए। उन्होंने अभिलेखों की जांच दवाइयों की स्थिति जांची और मरीजों से भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज से संबद्घ अस्पताल में सभी अत्याधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों को व्यवस्थित करने का कार्य चल रहा है। शीघ्र ही केजीएमयू लखनऊ की तरह सुविधाएं बहराइच के लोगों को मिलेंगी। इसके बाद मरीजों को लखनऊ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस मौके पर सीएमएस डॉ. डीके सिंह, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. केके वर्मा, डॉ. प्रभाकर मिश्रा, डॉ. पारितोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed