{"_id":"5db33c7a8ebc3e93df4253ea","slug":"hdfc-bank-atm-closed-consumer-upset-bahraich-news-lko488974684","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचडीएफसी बैंक का एटीएम बंद, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचडीएफसी बैंक का एटीएम बंद, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटेहना (बहराइच)। खुटेहना चौराहे पर स्थित एचडीएफसी बैंक का एटीएम शुक्रवार को अचानक बंद कर दिया गया, जिससे नकदी निकालने के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। पूरा दिन बीतने के बाद भी एटीएम का संचालन नहीं हो सका। इससे रुपये निकालने के लिए लोग इधर-उधर भटकते रहे।
पयागपुर विकास खंड अंतर्गत खुटेहना चौराहे पर एचडीएफसी बैंक का एटीएम स्थापित है। इस एटीएम से क्षेत्र के करीब 10 गांवों के उपभोक्ता नकदी की निकासी करते हैँ। लेकिन शुक्रवार को धनतेरस होने के बाद भी एटीएम का संचालन नहीं किया गया। यह एटीएम सुबह से ही बंद रहा। क्षेत्र के तमाम लोग नकदी निकालने के लिए एटीएम बूथ पर पहुंचे, लेकिन एटीएम बंद रहने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
उपभोक्ता नारायण दत्त तिवारी, रामकुमार, देशराज, सुनीता आदि का कहना है कि वे सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक एटीएम बूथ के पास बैठकर इंतजार करते रहे, लेकिन एटीएम का संचालन नहीं हो सका। उपभोक्ताओें ने कहा कि कर्मचारियों ने बिना बताए ही एटीएम को बंद कर दिया, जिससे लोग नकदी नहीं निकाल सके। रुपये निकालने के लिए कुछ लोग पयागपुर के लिए रवाना हुए तो कुछ जिला मुख्यालय स्थित एटीएम पर पहुंचे।