फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Hallabol demonstration against inflation and harassment of women

महंगाई व महिला उत्पीड़न के खिलाफ हल्लाबोल प्रदर्शन

Thu, 26 Aug 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Hallabol demonstration against inflation and harassment of women
बहराइच के कलेक्ट्रेट में गुरुवार को प्रदर्शन करतीं सपा महिला सभा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। सपा महिला सभा की पदाधिकारियों ने गुरुवार को देश मेें बढ़ती महंगाई, प्रदेश मेें हो रही महिला उत्पीड़न की घटनाओं आदि के विरोध मेें कलेक्ट्रेट पर हल्लाबोल प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर प्रदेश की बिगड़ी कानून-व्यवस्था को दुरुस्त कर महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन

सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा के आह्वान पर गुरुवार को संगठन की जिलाध्यक्ष नशिबुन्निशां की अगुवाई मेें महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पर एकत्रित हुए। यहां सभी ने प्रदेश में महिलाओं व बेटियों के साथ हो रहे दुष्कर्म, भ्रष्टाचार, घरेलू गैस व डीजल, पेट्रोल के बढ़ते दामों के खिलाफ केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हल्लाबोल प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नसीबुन्निशां ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों की बदौलत आज देश मेें महंगाई अपने सारे रिकॉर्ड तोड़कर आसमान छूने लगी है। महंगाई से मध्यम व गरीब वर्ग त्राहि-त्राहि करने लगा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री अपने कुछ उद्योगपति साथियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी विभागों को बेचने में लग गए हैं। आम इंसान दो वक्त की रोटी के लिए तरसने को विवश है। महिला नेत्री शहिस्ता परवीन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत फ्री मेें गैस का सिलेंडर देकर गरीबों के साथ छलावा कर रहे हैं। नगर अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कहा कि महंगाई की मार ने महिलाओं के घरेलू बजट को बिगाड़कर रख दिया है। महंगाई के मामले में भाजपा के जिम्मेदार कुछ बोलने के बजाए प्रदेश की भोलीभाली जनता को गुमराह करने मेें जुट हुई है। लेकिन अब प्रदेश की जनता भाजपा के झूठे वादों को भलीभांति समझ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता आने वाले विधानसभा चुनाव मेें इसका करारा जवाब देकर भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का कार्य करेगी। प्रदर्शन के बाद सभी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रेनू श्रीवास्तव, रीता पांडेय, मंजू चौधरी, बसंती निषाद, रेशमा परवीन, आमना बेगम, पूनम, सुमन यादव, जैतूननिशां, बीना, पारूल, रामवती देवी, शहनाज आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed