{"_id":"6afca0d42ffd55c510010b54","slug":"half-yearly-examinations-begin-in-council-schools-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-160317-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू
Wed, 18 Nov 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
तेजवापुर के चंगिया खैरा विद्यालय में परीक्षा देते बच्चे। -संवाद
बहराइच/बौंडी। जिले के 2,803 परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार से अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। कक्षा एक से आठ तक के 3,96,553 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। 21 नवंबर तक चलने वाली परीक्षा के पहले दिन दो पालियों में हिंदी, गणित और संस्कृत के प्रश्नपत्रों की परीक्षा हुई। गणित और संस्कृत के प्रश्नपत्रों ने कुछ विद्यार्थियों को उलझाया, हालांकि बाद में उन्होंने प्रश्नों के उत्तर दिए।
परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दो पालियों में कराई जा रही है। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक निर्धारित है। तेजवापुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चंगिया खैरा और प्राथमिक विद्यालय कुर्मीनपुरवा रामगढ़ी में भी परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हुई।
प्राथमिक विद्यालय चंगिया में कक्षा दो और तीन के विद्यार्थियों ने पहली पाली में गणित, जबकि कक्षा चार और पांच के विद्यार्थियों ने हिंदी की परीक्षा दी। दूसरी पाली में कक्षा तीन, चार और पांच के विद्यार्थियों ने संस्कृत का प्रश्नपत्र हल किया। यहां कुल 118 विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार मौर्य और सहायक अध्यापिका शशि ने बताया कि पहले दिन कुछ बच्चे शुरुआत में असहज दिखे, लेकिन प्रश्नपत्र ध्यान से पढ़ने के बाद उन्होंने उत्तर लिखे।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय कुर्मीनपुरवा रामगढ़ी में भी परीक्षा हुई। यहां 69 विद्यार्थी उपस्थित रहे। शिक्षामित्र दिनेश सिंह ने परीक्षा संपन्न कराई।
बीएसए आशीष सिंह ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ स्वयं भी विद्यालयों का भ्रमण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।