{"_id":"58a892634f1c1b931ad85b35","slug":"ground-will-be-back-in-the-seven-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन में वापस होगी जमीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन में वापस होगी जमीन
अमर उजाला/श्रावस्ती
Updated Wed, 22 Feb 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार में शनिवार को इकौना आए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस व सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस समय दो शहजादे घूम रहे हैं। एक ने देश लूटा तो दूसरे ने प्रदेश। अब मिलकर फिर से उत्तर प्रदेश को लूटना चाहते हैं। सपा को गुंडों की पार्टी करार देते हुए सरकार बनने के सात दिन में सपाइयों द्वारा कब्जाई जमीन वापस करने की बात कही। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्हें घोटालेबाज बताया, साथ ही राहुल की आंख पर इटैलियन चश्मा चढ़ा होने की बात कही।
इकौना के जगतजीत इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में अमित शाह ने कहा कि अखिलेश जनता की आंखों में धूल झोंकना चाहते हैं। कहते हैं कि काम बोलता है। हां, लोगों को बांटने का काम किया, उत्तर प्रदेश को पीछे करने का काम किया है।
अखिलेश ने उत्तर प्रदेश में बड़े काम किए हैं। प्रतिदिन 13 हत्याएं, 23 बलात्कार का आंकड़ा दिया है। क्या यही काम बोलता है। 11 मार्च के बाद भाजपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आकाश में टूजी, धरती पर बोफोर्स और समुद्र में पनडुब्बी का घोटाला किया।
विज्ञापन
12 लाख करोड़ का घोटाला अपने कार्यकाल में किया। राहुल बाबा हमने तो ऐसा प्रधानमंत्री दिया है, जो बोलता है। बाकी आपकी सरकार में दस वर्ष प्रधानमंत्री को बोलते किसी ने नही देखा। उड़ी की घटना का जवाब हमारी सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक से दिया।
मैं आज वीर राजा सुहेलदेव की धरती पर खड़ा हूं। जहां पर सुहेलदेव ने मोहम्मद गाजी को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। विधानसभा में भाजपा की सरकार बनते ही लघु सीमांत किसानों का कर्ज माफ होगा। शिक्षा मुफ्त होगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महराज कुंवर तिवारी, श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रामफेरन पांडे, भिनगा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अलक्षेंद्र कांत सिंह आदि मौजूद रहे।