फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   grant in solar photo voltaic pump

सोलर फोटो वोल्टाइक पंप लगवाएं, अनुदान पाएं

Fri, 26 Jun 2015 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 26 Jun 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
 डीजल के दामों में दिन प्रतिदिन हो रही वृद्धि व घट रही विद्युत आपूर्ति से किसान परेशान हैं। इससे बचने के लिए कृषि विभाग ने किसानों को सोलर फोटो वोल्टाइक पंप लगाने की सलाह दी है। बताया कि इस पर सरकार किसानों को करीब 50 से 75 प्रतिशत अनुदान देगी।
विज्ञापन


डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में पंपिंग सेटों के सहारे खेती कर पाना किसानों के लिए काफी महंगा है। वहीं बदहाल विद्युत व्यवस्था के कारण किसान नलकूपों से भी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इस संकट से उबारने के लिए कृषि विभाग उन्हें सोलर फोटो वोल्टाइक पंप लगाने की सलाह दी है। इस पर सरकार अनुदान भी देगी।
विज्ञापन


 यह जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक सय्यद बदरे आलम बताते हैं कि किसानों को प्रदेश सरकार की ओर से दो व तीन हार्स पावर क्षमता वाले सोलर फोटो वोल्टाइक पंप पर 75 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। जबकि पांच हार्स पावर के सोलर फोटो वोल्टाइक पंप पर पचास प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 तीन व पांच हार्स पावर के सोलर पंप लगाने के लिए किसानों को छह इंच व्यास की बोरिंग स्वयं के पैसे से करानी होगी। जिसमें 4.25 इंच का समरसेबिल डाला जाएगा। इसमें किसानों को अंश के रूप में तीन हाॅर्सपावर के लिए एक लाख 17 हजार 200 रुपये व पांच हार्सपावर के लिए दो लाख 65 हजार 600 रुपये का कंपनी के नाम पर बैंक ड्राफ्ट बनाकर आवेदन पत्र के साथ कार्यालय में जमा करना होगा।


जबकि दो हाॅर्सपावर के सोलर पंप लगाने के लिए किसानों को पांच इंच व्यास की बोरिंग करानी होगी। इसमें किसानों को अंश के रूप में 60 हजार 275 रुपये का कंपनी के नाम पर बैंक ड्राफ्ट बनाकर आवेदन करना होगा। जिसकी 25 वर्ष की गारंटी भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed