फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Grandma's life cost only two rupees

Bahraich News: दादी की जान की कीमत सिर्फ दो रुपये

Sun, 28 May 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 28 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Grandma's life cost only two rupees
विशेश्वरगंज (बहराइच)। थाना क्षेत्र के एक गांव में 27 वर्षीय युवक ने अपनी 70 साल की बुजुर्ग दादी की महज इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने पान मसाला खाने के लिए उसे दो रुपये देने से मना कर दिया। हत्या के बाद आरोपी भाग गया। केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेठिया के मजरा भागीरथपुरवा निवासी राजकुमारी (70) रविवार की सुबह नल पर कपड़े धुल रही थीं। इसी दौरान उसका पौत्र राजेश कुमार (27) वहां पहुंचा और पान मसाला खाने के लिए दादी से दो रुपये मांगे। राजकुमारी ने इसे गंदी आदत बताते हुए पैैसे देने से मना कर दिया। काफी देर तक मनुहार के बाद झल्लाए राजेश ने वहीं पास में पड़े एक मोटे डंडे से अपनी दादी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


राजेश ने अपनी दादी के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राजकुमारी की चीख सुनकर अन्य परिवारीजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हत्या आरोपी राजेश भाग गया। परिवारीजनों ने सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी अनुज त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेटे के खिलाफ पिता ने लिखवाया मुकदमा
राजकुमारी की हत्या के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। मृतका राजकुमारी के बेटे अशोक कुमार ने थाने पर तहरीर देकर अपने ही बेटे राजेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। अशोक कुमार ने बताया कि उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मां ही थी, जिससे हम सभी दुख-सुख की बातें कर लेते हैं।

लेकिन बेटे उनकी हत्या कर जघन्य अपराध किया है। थाना प्रभारी अनुज त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अशोक कुमार की तहरीर पर राजेश कुमार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।


मृतका के लिए बिलख रहे हत्यारोपी के तीनों बच्चे
राजेश ने भले ही अपनी दादी राजकुमारी को मौत के घाट उतार दिया हो, लेकिन राजेश के तीनों बच्चे अपनी परदादी के लिए बिलख रहे हैं। हत्यारोपी राजेश के तीन बच्चे हैं जिसमें सबसे बड़ा बेटा राजू (8), महेन्द्र (4) और सबसे छोटी बेटी अर्पिता (2.5) है। घटना से अंजान बच्चे अपनी परदादी के लिए बिलख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed