फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   grain will be purchasd on 63 centres

63 क्रय केंद्रों पर खरीदा जाएगा धान

Wed, 04 Nov 2015 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 04 Nov 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। खरीफ में किसानों की धान खरीद के लिए जिले में 63 क्रय केंद्रों की स्थापना को हरी झंडी दी गई है। इन क्रय केंद्रों को चलाने के लिए आठ क्रय एजेंसियों को जिम्मा सौंपा गया है। धान खरीद एक नवंबर से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जिले के 14 विकासखंडों में धान खरीद के लिए पहले 58 क्रय केंद्रों के संचालन की अनुमोदन किया गया था। इसमें एसएफसी का लक्ष्य शून्य हो जाने पर नेकाफ ने पांच क्रय केंद्रों के संचालन का प्रस्ताव दिया था।
विज्ञापन


जिस पर डीएम अभय ने 63 क्रय केंद्रों के संचालन की अनुुमति दे दी है। इसमें पीसीएफ को 39, खाद्य एवं रसद विपणन शाखा, यूपी स्टेट एग्रो व भारतीय खाद्य निगम के तीन-तीन, यूपीएसएस के आठ, एनसीसीएफ के दो क्रय केंद्र संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान खरीद के प्रभारी अधिकारी व अपर जिलाधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि तहसील सदर में 13, नानपारा में 27, महसी में 15 और कैसरगंज में आठ क्रय केंद्र संचालित होंगे।


क्रय केंद्रों पर किसानों का धान 1410 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। क्रय केंद्रों पर धान खरीद के आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए क्रय एजेंसियों के प्रबंधकों को पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed