फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Government running schemes for the welfare of farmers

किसानों के कल्याण के लिए योजनाएं चला रही सरकार

Sat, 26 Dec 2020 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Government running schemes for the welfare of farmers
बहराइच। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर जनपद के सभी विकास खंडों, 10 हजार से अधिक आबादी वाली 13 ग्राम पंचायतों, सरकारी, अर्द्ध सरकारी संस्थाओं में किसान सम्मेलन, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इस दौरान किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।
विज्ञापन

विकास खंड चित्तौरा में मुख्य अतिथि सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने जिलाधिकारी शंभु कुमार व अन्य अतिथियों के साथ दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार किसानों के कल्याण की योजनाएं चल रही हैं। जिलाधिकारी शंभु कुमार ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में जनपद काफी तेजी के साथ विकास कर रहा है। किसान खेती के साथ-साथ कृषि आधारित उद्योगों को भी अपनाएं। इस दौरान कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। यहां सूचना एवं जन संपर्क विभाग की एलइडी वैन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। उप निदेशक कृषि डॉ आरके सिंह, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय, खंड विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज ने भी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

मिहींपुरवा में मुख्य अतिथि सांसद बहराइच अक्षयवरलाल गोंड व विशिष्ट अतिथि रूप नरायन जायसवाल, पयागपुर में विधायक सुभाष त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि दीनानाथ शुक्ल ने सुशासन दिवस मनाया। महसी में विधायक सुरेश्वर सिंह व विशिष्ट अतिथि संजय द्विवेदी, शिवपुर में विधायक माधुरी वर्मा व विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष कोआपरेटिव बैंक घनश्याम सिंह, ब्लॉक प्रमुख कल्पना मंडल की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित हुआ। बलहा में विधायक सरोज सोनकर व विशिष्ट अतिथि पंकज जायसवाल, तेजवापुर में पूर्व सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष पद्मसेन चौधरी व विशिष्ट अतिथि सदस्य जिला पंचायत भरत लाल पांडेय ने कार्यक्रम मनाया। विशेश्वरगंज में ब्लॉक प्रमुख बीना राज मिश्रा व विशिष्ट अतिथि पवन तिवारी, जरवल में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामराज वर्मा व विशिष्ट अतिथि मनीष सिंह, कैसरगंज में पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब चंद्र शुक्ल व विशिष्ट अतिथि हरिश्चन्द्र गुप्ता, शिव सहाय सिंह, सुवेद वर्मा ने सुशासन दिवस पर किसानों के हित की जानकारी दी। फखरपुर में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष राम सुंदर चैधरी व विशिष्ट अतिथि विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा एवं जिला पंचायत सदस्य पेशकार यादव ने सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। हुजू़रपुर में भाजपा नेता चंद्रभान सिंह संचित व विशिष्ट अतिथि जिपं सदस्य अमरेंद्र सिंह चौहान, नवाबगंज में पूर्व विधायक दिलीप वर्मा व विशिष्ट अतिथि हरीश चंद्र व जिपं सदस्य संदीप जायसवाल व रिसिया में सांसद प्रतिनिधि डॉ. आनंद कुमार गोंड व विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ, जिपं सदस्य डॉ. राजू निगम ने किसानों को संबोधित किया। विशेश्वरगंज में जिला कृषि रक्षा अधिकारी आरडी वर्मा व बीडीओ अमित कुमार मिश्रा, महसी में एसडीएम एसएन त्रिपाठी, तहसीलदार आरके वर्मा व सीवीओ डॉ. बलवंत सिंह, जरवल में बीडीओ आशाराम, बलहा में डीसीओ शैलेश कुमार मौर्य, बीडीओ शोभाराम मिश्र, तेजवापुर में बीडीओ चंद्रभान यादव, फखरपुर में बीडीओ पूजा चौधरी, कैसरगंज में डीडीओ राजेश कुमार मिश्र, बीडीओ रवि कुमार, मिहींपुरवा में डीपीआरओ उमाकांत पांडेय, बीडीओ चंद्रशेखर, हुजूरपुर में डीसी मनरेगा केडी गोस्वामी, शिवपुर में बीडीओ वीरेंद्र यादव की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित हुआ। उधर केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड ने सुशासन दिवस को किसान दिवस के रूप में मनाया। अध्यक्षता नन्हेंलाल लोधी व संचालन भंडार सचिव संजय कुमार मौर्य ने किया। मुख्य अतिथि लैकपेड के निदेशक सौरभ वर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समन्वयक डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि पीएम किसान निधि योजना से देश के किसानों को बहुत फायदा हुआ है। इस दौरान डॉ. एचएन शाही ने फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में जानकारी प्रदान की। सहकारी बैंक व साधन सहकारी समितियों में भी सुशासन दिवस मनाया गया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुप कुमार ने बताया कि बैंक मुख्यालय एवं 15 शाखाओं से संबद्ध 16 समितियों पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। उधर चित्तौरा विकास खंड के ग्राम कुसौर के काली मंदिर परिसर में 130 लोगों को विधायक सदर अनुपमा जायसवाल व एसडीएम सदर सौरभ गंगवार आईएएस ने कंबल वितरित किया। वहीं कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार की अध्यक्षता में सुशासन दिवस मनाया गया। इस दौरान सचिव मंडी समिति देवेंद्र प्रताप सिंह, गल्ला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौरीशंकर भानीरामका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed