{"_id":"5f43ee988ebc3e3ccc5f6bb6","slug":"government-is-ignoring-backward-and-dalits-bahraich-news-lko536653596","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़ों व दलितों की अनदेखी कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़ों व दलितों की अनदेखी कर रही सरकार
विज्ञापन
मिहींपुरवा के गंगापुर में सुभासपा की बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी।
- फोटो : BAHRAICH
उर्रा (बहराइच)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के युवा जन अधिकार की बैठक सोमवार को गंगापुर सब्जी मंडी परिसर में हुई, जिसके मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह राजभर रहे। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश में सरकार की ओर से दलितों व पिछड़ों की अनदेखी की जा रही है। जिससे इन वर्ग के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव जन अधिकार पार्टी के साथ मिलकर लड़ा जाएगा।
मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत गंगापुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक हुई, जिसमें युवा जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह राजभर रहे। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से पिछड़े, दलित तथा वंचित लोगों के लिए योजनाएं नहीं निकाली जा रही हैं। नौकरी में पिछड़े वर्ग की सीट समाप्त की जा रही है। ऐसे में सभी को अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी।
उपाध्यक्ष ने कहा कि जोनल व सेक्टर के अध्यक्ष व कार्यकर्ता अभी से तन मन से जुट जाएं। आने वाले समय में पार्टी जन अधिकार पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर मंडल प्रभारी दूधनाथ राजभर, जिलाध्यक्ष संदीप मौर्या, जिला उपाध्यक्ष नरसिंह मौर्य, विस प्रभारी महेश मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष रामनक्षत्र, राम नारायण मौर्य आदि मौजूद रहे।