{"_id":"5e6916f78ebc3ec559283fb4","slug":"governer-s-visit-bahraich-news-lko5129690155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल आएंगी राज्यपाल, टटोलेंगी जिले का नब्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल आएंगी राज्यपाल, टटोलेंगी जिले का नब्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले में 13 मार्च को राज्यपाल का दौरा प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। राज्यपाल बहराइच जिले में पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की योजनाओं की समीक्षा करेंगी। अस्पताल व गांवों में पहुंचकर योजनाओं की जमीनी हकीकत को परखेंगी। इसके साथ ही वह मूूक बधिर बच्चों के बीच पहुंचकर उनका हाल जानेंगी।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का जिले में 13 मार्च को दौरा प्रस्तावित है। राज्यपाल सुबह 10 बजे चित्तौरा ब्लॉक के ग्राम सुरजापुरमाफी में प्रगतिशील कृषक के फार्म पर पहुंचकर किसान व महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों के साथ बैठक करेंगी। एक जनपद-एक उत्पाद योजना के तहत तैयार उत्पादों का अवलोकन करेंगी।
इसके बाद वह सुबह 11:15 बजे पुलिस लाइंस में संचालित एक्सीलेरेटर लर्निंग कैंप व दोपहर 12 बजे से जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगी। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में दोपहर दो बजे से पढ़े बहराइच और बढ़े बहराइच के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। दोपहर ढाई बजे से अधिकारियों, गैर सरकारी संगठनों, रेड क्रास एसोसिएशन, क्षय रोग एसोसिएशन, रोटरी क्लब इत्यादि के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।
विज्ञापन
राज्यपाल के समक्ष तीन बजे से केंद्र सरकार की योजनाओं एवं आकांक्षात्मक जनपद के संबंध में उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। शाम चार बजे वे पुलिस लाइंस के हेलीपैड पर पहुंचकर लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी।